वाराणसी। महाकुंभ को लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में भी इसे लेकर लोग उत्साहित हैं। अनुमान के मुताबिक, इस बार महाकुंभ के दौरान काशी में लगभग 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए प्रशासन से लेकर आम जनता ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोग किसी न किसी तरीके से इस पावन मेले में शामिल होना चाह रहे हैं। 

 


इसी बीच वाराणसी के एक कोचिंग संस्थान ने भी महाकुंभ में  अनोखे तरीके से हाजिरी लगाने की तैयारी की है। दुर्गाकुंड स्थित एक्मे ट्यूटोरियल्स ने महाकुंभ को हरा भरा रखने के लिए वहां जूट के थैले भेजे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील किया है कि वे महाकुंभ को हरा भरा रखने में सहयोग करें।

 


संस्था के डायरेक्टर अर्पित जैन ने मंगलवार को पर्यावरण विद डॉ. मनोज मिश्रा और उनकी टीम को दर्जनों जूट के बने थैले सौंपे। इसके साथ ही पर्यावरण विद और उनकी टीम ने बच्चो को महाकुंभ और पर्यावरण के महत्त्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस बार अनोखा संयोग है। ऐसा संयोग 144 वर्ष बाद बना है। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण को संरक्षित करते हुए महाकुंभ को सफल बनाएं।