गोरखपुर में एक नाबालिग किशोरी को लेकर मौलवी फरार हो गया है। परिजनों ने मौलवी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मौलवी पिछले 6 महीने से 17 वर्षीय बच्ची को घर आकर पढ़ाता था। पुलिस परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर नाबालिग व मौलवी की तलाश कर रही है। 

 


जानकारी के मुताबिक, मौलवी गोरखपुर के शहनवाज रेती रोड पर स्थित एक धर्म स्थल पर नमाज पढ़ाता था। लड़की के पिता ने उसे अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए घर बुलाया था। पढ़ाने के दौरान मौलवी ने आपत्तिजनक हरकतें शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मौलवी ने लड़की को अपनी बातों में फंसा कर उसे प्रभावित कर लिया था।

 


एक दिन, मौलवी अचानक लड़की को लेकर घर से गायब हो गया। परिवार ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस परिजनों ने कोतवाली थाने में मौलवी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।


पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की है। SP सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।