प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले चुके हैं। अब इसके बाद मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा सोमवार की शाम किया गया। 

बंटवारे के मुताबिक, अमित शाह को फिर से केंद्रीय गृह मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। अमित शाह के पास गृह मंत्रालय बरकरार रहेगा। वहीं राजनाथ सिंह रक्षामंत्री बने रहेंगे। 


नितिन गडकरी के पास रोड और ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की जिम्मेदारी बनी रहेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही चौहान के पास पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय भी रहेगा।


1. निर्मला सीतारमण वित्तमंत्री बनी रहेंगी।


2. डॉ० एस० जयशंकर पिछली सरकार की तर्ज पर विदेश मंत्री बने रहेंगे। 


3. मनोहर लाल को ऊर्जा और शहरी आवास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।


4. एच डी कुमारस्वामी को भारी उद्योग मंत्रालय और स्टील मंत्रालय सौंपा गया है।


5. पीयूष गोयल को दोबारा से वाणिज्य मंत्रालय सौंपा गया है।


6. धर्मेंद्र प्रधान को दोबारा से शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। 


7. जीतन राम मांझी को सूक्ष्म एवं लघु मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


8. राजीव रंजन सिंह उर्फ़ लालन सिंह को पंचायती राज, मछली व पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


9. सरबनानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी और जल मार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


10. डॉ० वीरेन्द्र कुमार को सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय सौंपा गया है।


11. किन्जारापू राम मोहन को  नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है। 


12. प्रहलाद जोशी को कंज्यूमर्स अफेयर और ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


13. जुअल ओरम को जनजातीय मामलों का मंत्री बनाया गया है। 


14. गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल मंत्री बनाया गया है। 


15. रेल मंत्री रहे अश्वनी वैष्णव के पास रेल के साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्री भी रहेंगे। 


16. ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम मंत्रालय के साथ ही उत्तर पूर्व विकास मंत्रालय सौंपा गया है।


17. भूपेन्द्र यादव को पर्यावरण व मौसम परिवर्तन मंत्रालय सौंपा गया है।


18. गजेन्द्र सिंह शेखावत को संस्कृति व पर्यटन मंत्री बनाया गया है। 


19. किरण रिजिजू को अल्पसंख्यक मंत्रालय के साथ ही संसदीय मामलों का मंत्री बनाया गया है। 


20. हरदीप सिंह पूरी को पेट्रोलियम व नेचुरल गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। 


21. अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सौंपा गया है।


22. डॉ० मनसुख मंडाविया को श्रम, रोजगार और युवा एवं खेल मंत्रालय दिया गया है।


23. जी० किशन रेड्डी को कोयला मंत्री बनाया गया है। 


24. चिराग पासवान को खाद्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। 


25. टोखन साहू को शहरी आवास मंत्रालय के राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।


26. सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय दिया गया है.


27. राम मोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री बने।


28. गिरिराज सिंह बने कपड़ा मंत्री।