NEET Result 2023: अपनी संस्कृति से जुड़कर कैरियर में सफलता पाना बहुत बड़ी बात होती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है उत्तर प्रदर्श के बदायूं जिले के रहने वाले विभू उपाध्याय ने। विभू ने NEET की परीक्षा में 700 में 622 अंक हासिल कर अपने परिजनों समेत सनातन संस्कृति का मान बढ़ाया है। विभू ने अपनी इस सफलता का श्रेय मां गंगा की आराधना को दिया है। उनकी इस सफलता (NEET) से उनके पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है।
विभू अपना कोर्स पूरा करने के बाद MBBS डॉक्टर बनेंगे। इस दौरान विभू ने कहा कि वे डॉक्टर बनने के बाद भी मां गंगा की सेवा करते रहेंगे, मां गंगा की आरती करते रहेंगे। ऐसे करने से उनके मन को शांति मिलती है।
विभू के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उनके गांव कछला में भी उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया के दरवाजे से विभू के आंगन तक बधाइयाँ देने वालों का तांता लगा हुआ है। विभुने कहा, “गंगा मैया ने मुझे लोगों की सेवा के लिए चुना है। मैं उन्हें कभी निराश नहीं करूँगा। उनकी कृपा से ही मैं आज इस मुकाम (NEET) तक पहुँच पाया हूँ। मेरी कामयाबी के पीछे मेरे माता-पिता के वाला शिक्षकों का भी हाथ है। मैं अपने जिले के पूर्व DM डीके सिंह को भी धन्यवाद देता हूँ, 2019 में उन्होंने ही गंगा आरती कार्यक्रम की शुरुआत करवाई थी।”
सनातन से जुडकर NEET में सफलता पाई
विभु उपाध्याय का मानना है कि ऐसी पहल के कारण ही उनके जैसे युवा सनातन धर्म से जुड़ पाए। घाट पर जाकर आरती करना युवाओं को अच्छा लगने लगा। साथ ही उन्हें उनकी संस्कृति से भी जोड़ता था। विभु उपाध्याय ने गंगा माँ की आरती के दौरान पहने जाने वाले वस्त्र की भी तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि उनका मन गंगा आरती के कारण केंद्रित रहता था और शांत रहता था। वो रोज एक घंटे आरती में अपना समय देते थे।
4 वर्षों से कर रहे थे NEET की तैयारी
इसके बाद वो पढ़ाई में समय व्यतीत करते थे। वो पिछले 4 वर्षों से NEET की तैयारी कर रहे थे, अर्थात वो जब 9वीं कक्षा में थे तभी से। वो प्रतिदिन रात को 1 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक पढ़ाई करते थे। बीच में वो खेलकूद भी करते थे। 12वीं करने के बाद वो राजस्थान के कोटा कोचिंग के लिए चले गए। विभु की माँ सुनीता ने भी कहा कि गंगा मैया की कृपा से उनके बेटे को सफलता मिली है। पिता हरेंद्र ने भी कहा कि हमलोग ऐसे ही गंगा मैया की सेवा करते रहेंगे।
Comments (0)