सोनभद्र में व्यापारी दम्पती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में व्यापारी के चचेरे साढ़ू के लड़के व दो अन्य आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मरकरी पुल के पास हुए मुठभेड़ में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी चचेरे साढ़ू के बेटे कुंदन पटेल के पैर में गोली मारी है। वहीँ कस्बा चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे के गले में भी छर्रा लगा है। दरोगा और मुख्य आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कुंदन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना का खुलासा सोनभद्र एसपी डॉ० यशवीर सिंह ने किया। पुलिस ने हत्या के दौरान चुराई बंदूक भी बरामद किया है।
.jpeg)
प्रकरण के मुताबिक, बीते 10 अगस्त को बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी दंपति की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया गया था। मामले के खुलासा के लिए पुलिस अधीक्षक ने एएसपी कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ चारु द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, एसओजी, सर्विलांस, साइबर तथा चौकी प्रभारी रेणुकूट की पुलिस टीम गठित किया गया था। घटना के खुलासा को लेकर पुलिस ने 100 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा खंगाला। शनिवार की रात्रि में मुखबिर के जरिये हत्या के मुख्य आरोपी कुंदन पटेल उर्फ विशाल पुत्र बबुन्दर पटेल निवासी बभनगवाँ पन्नूगंज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के उपरांत दो अन्य साथी लवकुश पुत्र रामनरायण निवासी नौडीहा पन्नूगंज तथा नागेंद्र सिंह पटेल पुत्र फूल सिंह निवासी गिरियां रामपुर बरकोनिया ने बताया कि साजिश रच कर मौसा धर्मेंद्र सिंह पटेल के घर में घुसकर धर्मेंद्र व उनकी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। धर्मेंद्र पटेल बिल्डिंग मैटेरियल के व्यवसाय के साथ प्लाटिंग और ब्याज पर रुपए देने का कार्य करते थे।

कुंदन पटेल चचेरे मौसा धर्मेंद्र पटेल और उनकी पत्नी मंजू देवी से पांच फीसदी ब्याज पर रुपए लेकर अन्य लोगों को आठ से दस प्रतिशत ब्याज पर रुपए बांटता था। इसके अलावा वह खुद चार लाख रुपये ब्याज पर लिया था। बाँटे गए पैसे व जेवरात को लेकर कुंदन की नियत खराब हो गई। इसके पश्चात कुंदन ने अपने साथियों संग मिलकर धर्मेंद्र और उसकी पत्नी मंजू की हत्या करने की साजिश एक माह पूर्व ही रच ली थी।
बरामदगी का विवरण
पकड़े गए आरोपियों के पास से सोने व चांदी के जेवरात कीमत करीब 15 लाख, 1.39 लाख रूपये नगद, एक रिवाल्बर 32 बोर, 3 जिंदा व 3 खोखा कारतूस, एक 315 बोर तमँचा, दो जिंदा कारतूस, मृतक की डायरी, ब्लैंक चेकबुक, पासबुक, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, एक आला कत्ल चाकू बरामद किया है।

Comments (0)