वाराणसी। लोकसभा चुनाव में काशी से तीसरी बार सांसद निर्वाचित होने के बाद काशीवासियों का धन्यवाद करने नरेंद्र मोदी काशी आ रहे हैं। 9 जून को पीएम पद के शपथग्रहण के बाद नरेन्द्र मोदी 11 जून को काशी के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे। पीएम बरेका ग्राउंड में आभार काशी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें 50 हजार से ज्यादा काशी वासियों को संबोधित करेंगे। तीसरी बार काशी से जीत के बाद उनसे संवाद करेंगे और भविष्य की योजनाएं भी गिनाएंगे।
देश के प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण के बाद नरेंद्र मोदी के काशी दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही भाजपा नेता आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं। एसपीजी की एक टीम वाराणसी पहुंच गई है, जो आज बरेका में कार्यक्रम स्थल से लेकर पीएम के रूट का निरीक्षण करेगी।
प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, पीएम मोदी काशी विश्वनाथ दर्शन पूजन करेंगे व दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। इसके मद्देनजर भाजपा नेता तैयारियों में जुट गये हैं।
Comments (0)