जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ विवाह में।शामिल होने गई सात वर्षीय बच्ची का एक बाराती ने अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस हिरासत में लिये गए लोगों से पूछताछ कर रही है। 30 जून की शाम केराकत के एक गांव में आजमगढ़ के देवगांव से एक बारात आई थी। पड़ोस की बच्ची भी अपनी मां के साथ विवाह में शामिल होने गई थी।
मां विवाह के कार्यक्रम में व्यस्त हो गई। इसी दौरान बच्ची लापता हो गई। आधी रात के बाद जब मां बच्ची को ढूंढने लगी तो वह नहीं मिली, सुबह होने पर घर से 500 मीटर की दूरी पर बेहोशी की हालत में बच्ची मिली तो परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे कहीं और ईलाज कराकर घर लेकर चले गए।

ग्रामीणों की सलाह पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए बारात में शामिल हुए करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम गठित कर मामले की छानबीन चल रही है।

Comments (0)