संभल के जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जो हुआ, वह किसी से छुपा नहीं है। पहले बदायूं, फिर बहराइच और अब संभल, इन सभी जगहों पर जिस प्रकार हिंसा हुई, जितना उपद्रव हुआ वह किसी से छुपा नहीं है। 


न्यायिक कार्य में बाधा डालकर अपनी महत्वाकांक्षा पूरे करने में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सोशल मीडिया पर भी जिस तरह से इन दंगों के वीडियो सामने आए हैं, वहां की भयावहता देखते नहीं बन रही। न्यायालय के आदेश पर सर्वे का कार्य किया जा रहा था, सब कुछ न्यायिक प्रणाली से ही हो रहा था। बावजूद इसके पिछले 7 वर्षों से शांत उत्तर प्रदेश को पत्थरबाजों ने अशांत करने की साजिश की। 


अब इस घटना के बाद 10 जनपथ पर अपना इमान गिरवी रखे पत्रकार से यूट्यूबर बने रविश कुमार को दंगे नहीं नजर आते। उन्हें केवल और केवल मंदिर और मस्जिद नजर आ रहा है। रविश कुमार को नजर आ रहा है कि जबरन मस्जिद को खोदकर मंदिर होने का दावा किया जा रहा है। रविश को दंगे नहीं नजर आते। रविश को नहीं नजर आता कि प्रशासनिक काम में बाधा डालकर अराजकता फैलाई जा रही है। जिसमें 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। रविश कुमार कट्टरपंथियों के इतने प्रेमी हो गए हैं कि वह इस पूरी प्रक्रिया के लिए न्यायालय को ही दोषी ठहरा सकते हैं। क्योंकि संभल में पांच युवकों की मौत पर तो रविश प्रशासन को ही दोषी ठहरा रहे हैं। 


रविश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने अदालती सर्वे, हिन्दुओं की योजना को लेकर ट्रोल किया है। जबकि उन्होंने हिंसा को लेकर अब तक एक शब्द नहीं बोला या लिखा। रविश कुमार की जुबान तब नहीं चलती जब इस्लामी कट्टरपंथियों के बारे में बोलना हो, इन्हें केवल और केवल हिंदू विचारधारा, हिंदुओं की याचिका, मंदिर पर प्रश्नचिन्ह ही नजर आते हैं। गैर हिन्दुओं के खिलाफ लिखने में इनके हाथ की नसें सुन्न पद जाती हैं, खून जम जाता है, वीडियो बनाते समय मुंह से आवाज़ निकलना ही बंद हो जाती है। 

 


रविश का कहना है कि जब मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढे जा रहे हैं, तो अन्य लोग भी मंदिरों के नीचे मस्जिद ढूंढेंगे। शायद रविश इतिहास के काफी कमजोर छात्र रहे होंगे या फिर उन्होंने बचपन में इतिहास का अध्ययन ही नहीं किया। क्योंकि उन्हें नहीं पता कि मुगलों ने हमारे देश पर कितने सितम ढाए। उन्होंने किस तरह से हिन्दुओं, हिंदू मंदिरों को अपना निशाना बनाया है। काशी, मथुरा और अयोध्या का इतिहास चीख चीख कर इस बात की गवाही दे रहा है। ये शायद रविश कुमार ने कभी पढ़ा ही नहीं।

 


रविश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह यूपी के पर्यटन पर सवाल उठा रहे हैं। एसी कमरे में बैठकर ओजोन लेयर की धज्जियां उड़ाने वाले रविश कुमार शायद कई वर्षों  से यूपी नहीं आए। रविश यहां के पर्यटन और पर्यटकों की संख्या पर सवाल उठा रहे हैं। काशी, अयोध्या जहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। 500 सालों की तपस्या के बाद जहां सनातनी आस्था के गौरव भगवान श्री राम विराजमान हुए हों, उनके धाम भला कौन नहीं जाना चाहेगा। उसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जहां कॉरिडोर निर्माण होने के बाद से नित नए रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं, वह रविश को नजर नहीं आता। 


खैर, रविश जैसे पत्रकार अन्य मीडिया संस्थानों को गोदी मीडिया का दर्जा देकर संबोधित करते हैं। जबकि स्वयं विपक्षी नेताओं के चरण चुंबन में व्यस्त रहते हैं। रविश की अखिलेश यादव, राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती समेवत कई विपक्षी नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह अक्सर इनकी शान में कसीदे पढ़ते हुए नजर आते हैं। लेकिन रविश की नजर में तो केवल उनके जैसे लोग ही सत्यवादी और निष्ठांवादी हैं, बाकी गोदी मीडिया हैं।