बिहार के आरा जिले से एक अजीबो-गरीब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जो अब पुलिस के पास पहुंच चुका है। यहां एक रिश्ते के जीजा ने अपनी साली से प्रेम संबंध बना लिए और उसे धोखे से शादी भी कर ली। इस घटना ने न केवल उसके परिवार को तोड़ा, बल्कि उसकी पत्नी और तीन साल के बेटे को भी दर-दर की ठोकर खाने पर मजबूर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा और साली को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।
.jpeg)
घटना भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है, जहां ब्रजेश कांत नामक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी बीस वर्षीय साली को पहले प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसे दानापुर स्थित एक किराए के कमरे में लाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे धोखे से शादी कर ली। इस पूरी घटनाक्रम से पीड़ित पत्नी और उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित पत्नी के मुताबिक, उसका पति ब्रजेश कांत पहले से ही उसे मारपीट कर पैसे और जायदाद की मांग करता था। वह ज्यादातर समय अपनी ससुराल में ही रहता था। इस दौरान उसकी नज़दीकियां उसकी पत्नी की छोटी बहन से बढ़ी और उसने उसे बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने साली से शारीरिक संबंध बना लिए और फिर उसे लेकर फरार हो गया।

पत्नी ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2024 में ब्रजेश कांत ने उसकी छोटी बहन से शादी कर ली और उसे अपने साथ भगाकर ले गया। पति की इन हरकतों ने उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से झकझोर दिया। ब्रजेश कांत अब अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे को छोड़ने की धमकी दे रहा है, जबकि उसकी पत्नी और परिवार ने इस मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की अपील की थी।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साली और जीजा को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार की मदद के लिए पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लिया और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Comments (0)