आजमगढ़। फूलपुर पवई से सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव और उनके गैंग पर शासन का शिकंजा कसता जा रहा है। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो ने आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकगंज अलीशाह निवासी रमाकांत यादव और उनके 15 सहयोगियों को इंटर स्टेट गैंग (IS 133/2025) में शामिल किया है।
रमाकांत यादव और उनके गिरोह पर हत्या और अपमिश्रित शराब बनाकर देशी शराब की दुकानों पर बेचने का आरोप है। इस गैंग ने आजमगढ़, जौनपुर और लखनऊ में जहरीली शराब की बिक्री कर कई गंभीर अपराध किए।

जहरीली शराब कांड
22 फरवरी 2022 को आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल में जहरीली शराब पीने से 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। जिस ठेके से यह जहरीली शराब बेची गई, वह रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव के नाम पर था।
गैंगस्टर कानून की कार्रवाई
10 दिसंबर 2024 को रमाकांत यादव, नसीम नेता, रवि कुमार और राजकुमार के खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत कार्रवाई की गई। इससे पहले 30 नवंबर 2024 को वाराणसी के डीजी पियूष मोर्डिया ने इस गैंग को इंटर रेंज गैंग में रजिस्टर्ड किया था।

गैंग के सदस्य
शासन द्वारा IS 133/2025 गैंग में रमाकांत यादव के साथ निम्नलिखित लोगों को शामिल किया गया है:
1. रंगेश यादव (भांजा)
2. सूर्यभान
3. पुनीत कुमार यादव
4. रामभोज
5. अशोक यादव
6. मोहम्मद फहीम
7. पंकज यादव
8. मोहम्मद नदीम
9. मोहम्मद कलीम
10. मोहम्मद नईम
11. मोहम्मद सलीम
12. शाहबाज
13. नसीम नेता उर्फ राजकुमार
14. रवि कुमार क्षत्रि उर्फ राजकुमार
15. जोयन्ता कुमार मित्रा (पश्चिम बंगाल निवासी)
प्रशासन की कार्रवाई
यह गैंग आपराधिक गतिविधियों से धन अर्जित करने और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त रहा है। शासन द्वारा की जा रही कड़ी कार्रवाई से गैंग की गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।

Comments (0)