लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में छह आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें नमामि गंगे परियोजना से लेकर ग्रामीण जलापूर्ति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग शामिल हैं।
प्रनत ऐश्वर्या, जो पहले अंबेडकर नगर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) थे, अब विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग और संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), लखनऊ के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

उमेश प्रताप सिंह, जो पहले विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में कार्यरत थे, अब विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, आनंद कुमार शुक्ला को अंबेडकर नगर के नए CDO के रूप में नियुक्त किया गया है, जिन्हें इससे पहले सूडा में अपर निदेशक के पद पर तैनात किया गया था।

अरुण कुमार, जो पहले विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग और संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के पद पर थे, उन्हें अब विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
अनुपम शुक्ला, जो पहले विशेष सचिव ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग में कार्यरत थे, अब उत्तर प्रदेश के प्रबंध निदेशक का भी जिम्मा संभालेंगे। साथ ही, रीना रॉय को बाह्य बल एवं EV इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Comments (0)