वाराणसी। यूपी कॉलेज में वक्फ बोर्ड और कॉलेज प्रशासन के बीच भूमि विवाद के बीच छात्रों का आन्दोलन भी शुरू हो गया। सोमवार को छात्रों ने वक्फ बोर्ड का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। नारों के साथ विरोध जताते हुए छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक विवाद का समाधान नहीं होता वे किसी को भी कालेज परिसर में प्रवेश नहीं करने देंगे।

छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय शिवम सिंह और चंदन सिंह ने इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की। छात्रों ने ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच वक्फ बोर्ड के खिलाफ रैली निकाली और मुख्य द्वार पर पुतला जलाया। प्रदर्शन में विवेकानंद सिंह आगम सिंह सुधीर अमर मिश्रा शुभम सिंह और सिद्धार्थ सिंह जैसे प्रमुख छात्र नेता भी शामिल रहे।

छात्रों ने कहा कि यदि परिसर में मुस्लिमों का शक्ति प्रदर्शन मजार के पास हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके अलावा शुक्रवार को कॉलेज परिसर में होने वाली जुमे की नमाज रोकने का इरादा भी जाहिर किया। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि कॉलेज परिसर को किसी भी हाल में ‘लव जिहाद का केंद्र’ नहीं बनने दिया जाएगा।
.jpeg)
क्या है 6 साल पुराना विवाद
दरअसल यह विवाद 2018 में वक्फ बोर्ड द्वारा कॉलेज को भेजे गए एक नोटिस के हाल ही में वायरल होने के बाद शुरू हुआ। वक्फ बोर्ड ने कॉलेज के उस हिस्से पर दावा किया है जहां कचनार शाह की मजार स्थित है साथ ही एक नवनिर्मित मस्जिद पर भी अपना अधिकार जताया है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने वक्फ बोर्ड के दावे को खारिज कर दिया यह कहते हुए कि जमीन 1909 में इनडाउमेंट एक्ट के तहत ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहीत की गई थी। प्रशासन का दावा है कि विवादित स्थल पर मस्जिद नहीं बल्कि केवल मजार है।

अलर्ट पर पुलिस प्रशासन
विवाद के बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और खुफिया विभाग ने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कॉलेज का नियमित निरीक्षण भी किया जा रहा है।
Comments (0)