चंदौली। चेतना मंच द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति केंद्रों में मंगलवार से कक्षाओं का शुभारंभ हुआ। पहले दिन स्कूल न जाने वाले बच्चों का नामांकन और परिचय सत्र आयोजित किया गया। नियमित कक्षाएं बुधवार से आरंभ होंगी।


इन केंद्रों में क्षेत्र की कई मलीन और अन्य बस्तियां शामिल हैं, जिनमें 1-सरेसर भाग एक, 2-सरेसर भाग दो, 3-अलीनगर सोनकर बस्ती, 4-मनोहरपुर, 5-नई बस्ती, 6-परशुरामपुर, 7-तारनपुर, 8-लखमीपुर, 9-पराहुपुर, 10-पथरा, 11-हनुमानपुर, 12-कालीमहाल, 13-चतुरभुजपुर, 14-लोहरा, 15-राम मंदिर इस्टर्न बाजार, 16-डीडीयू रेलवे स्टेशन, 17-कंकरहिया-चंदासी, 18-गिधौली, 19-प्लांटडिपो कॉलोनी, 20-हृदयपुर, 21-लेडुआपुर, 22-महाबलपुर, 23-बगही, 24-व्यासपुर, और 25-फत्तेपुर शामिल हैं।

संस्था के संस्थापक और संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही जिले के अन्य हिस्सों में 20 नए केंद्रों का चयन किया जाएगा और वहां भी ज्ञान ज्योति केंद्रों की शुरुआत की जाएगी।

Comments (0)