चंदौली। स्वर्णकार समाज संघ (पीडीडीयू नगर) के महामंत्री प्रेम वर्मा का जन्मदिन सोमवार को नगर के एक रेस्टोरेंट में अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने प्रिय महामंत्री को बधाई दी।

स्वर्णकार समाज के लोगों ने महामंत्री के जन्मदिन पर एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। स्वर्णकार समजा के संयोजक डॉ० विनय कुमार वर्मा ने कहा कि प्रेम वर्मा ने सदैव स्वर्णकारों के हित की बात की है।

त्रिभुवन वर्मा उर्फ़ मोनू ने कहा कि प्रेम वर्मा ने हमेशा ही स्वर्णकारों के विषय में सोचा है। वह स्वर्णकार समाज की सेवा के लिए सदैव तैयार रहते हैं।

Comments (0)