चंदौली। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा और तालाब में स्नान के दौरान तीन बालिकाएं डूब गईं, जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीसरी बालिका की तलाश जारी है, और घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है।
.jpeg)
सदर कोतवाली क्षेत्र के जसूरी गांव में तालाब में स्नान करने गईं खुशी और खुशबू नामक युवतियां अचानक गहरे पानी में डूब गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से दोनों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, कैली घाट पर गंगा स्नान करने गई आठ वर्षीय सरस्वती, जो मुटकुट्टा गांव निवासी संजय चौहान की बेटी है, अपनी बड़ी बहन के साथ थी और अचानक गहरे पानी में डूब गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंची और गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है।

Comments (0)