संभल की विवादित जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए आम दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा भीड़ जुटी। सामान्यतः 500-600 नमाजी ही यहाँ आते हैं, लेकिन इस बार संख्या 4000 से पार हो गई। मस्जिद के अंदर केवल 2000 लोग ही जगह पा सके, जबकि शेष बाहर ही रहे। अचानक से एक दिन में ही बढ़ी भीड़ ने प्रशासन को मुश्किलों में खड़ा कर दिया। भीड़ को कंट्रोल करना प्रशासन के लिए के बड़ी चुनौती साबित हुई।

 


सोशल मीडिया के जरिए जुटाई गई भीड़


बताया जा रहा है कि भीड़ जुटने के लिए सोशल मीडिया पर अपील की गई थी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मस्जिद में पहुंचने के लिए कहा गया था। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मस्जिद के आस-पास भारी पुलिस बल तैनात किया और रास्तों पर बैरिकेडिंग की। स्थानीय निवासियों को ही मस्जिद में प्रवेश की अनुमति दी गई।


मस्जिद कमिटी को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खुद ऐलान करना पड़ा कि अतिरिक्त नमाजी दूसरी मस्जिदों में जाएं। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण स्थानीय जनजीवन प्रभावित हुआ। कई स्कूलों ने जल्दी छुट्टी दे दी, और बाजारों में दुकानें बंद रहीं।


कोर्ट ने दिया था सर्वे का आदेश


यह घटना 19 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर मस्जिद में हुए सर्वे के बाद हुई। हिंदू पक्षकारों का दावा है कि मस्जिद की जगह पर पहले भगवान विष्णु का मंदिर था, जिसे बाबर के शासनकाल में तोड़कर मस्जिद बनाई गई। इस दावे के समर्थन में उन्होंने बाबरनामा, आइन-ए-अकबरी, और कनिंघम के रिकॉर्ड जैसे ऐतिहासिक साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं।


हिन्दुओं का कहना है कि बाबर के शासनकाल में यहाँ मंदिर को उसके एक कमांडर ने तोड़ दिया था। इसके बाद यहाँ मस्जिद बनाई गई। हिन्दू पक्ष ने इस बात को साबित करने के लिए बाबरनामा, आइन-ए-अकबरी और अंग्रेज अफसर कनिंघम के रिकॉर्ड रखे हैं।