वाराणसी। पूर्वांचल समेत पूरे यूपी में ठण्ड ने दस्तक दे दी है। बर्फीली हवाओं ने नवंबर के तीसरे सप्ताह में अचानक से लोगों को ठंडी का एहसास कराया है। पिछले कई दिनों से गर्मी का दंश झेल रहे लोगों को अब सर्दी का आभास होने लगा है।
.jpeg)
वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर समेत पूरे यूपी में ठंड बढ़ने से तापमान में कमी आ गई है। एक ओर जहां सुबह और शाम में ठंड ने तापमान गिरा दिया है, वहीं यूपी के कई शहरों में प्रदूषण से हवा की गुणवत्ता में कमी आई है। ठंड के कारण लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। दिन का तापमान आमतौर पर 25-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात का तापमान 10-15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
• वाराणसी और आसपास: दिन धूप और हल्के बादलों के साथ रहेगा। हवा धीमी गति से चलेगी, और नमी का स्तर लगभग 30-40% रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।
• लखनऊ: यहां भी मौसम साफ और सुखद रहेगा। हल्की ठंड के साथ सुबह और शाम ठंडी हो सकती है, लेकिन दिन गर्म होगा।
अगले कुछ दिनों तक बारिश या बड़े मौसम परिवर्तन की संभावना कम है। साफ और ठंडा मौसम आने वाले दिनों में जारी रहेगा।

Comments (0)