Varanasi Loksabha: देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी लोकसभा पर नामांकन पत्रों की जांच में 41 में से 33 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए हैं। अब मोदी के खिलाफ कांग्रेस व बसपा समेत केवल 7 प्रत्याशी मैदान में बचे हुए है। 4 दिनों तक नामांकन नहीं दाखिल कर पाने का आरोप लगाकर अंतिम दिन नामांकन करने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा भी ख़ारिज हो गया है। उनके पर्चे में कई कमियां पाई गई हैं।
वाराणसी में 17 मई तक नाम वापसी का समय दिया गया है। यदि किसी ने नाम वापस नहीं लिया, तो मैदान में कुल 8 प्रत्याशी ही रह जाएंगे। इनमें भाजपा से नरेंद्र मोदी, कांग्रेस से अजय राय, बसपा से अतहर जमाल लारी। अपना दल कमेरावादी से गगन प्रकाश यादव, राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति से पारसनाथ केसरी और तीन निर्दल हैं। निर्दल प्रत्याशियों में जिनका नामांकन सही पाया गया है, उनमें योगेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश कुमार यादव और संजय कुमार तिवारी का नाम शामिल है।

Varanasi Loksabha: तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने किया है नामांकन
वाराणसी लोकसभा सीट पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें हैं। इस सीट से नरेन्द्र मोदी दो बार से लगातार सांसद हैं। अब उन्होंने इसी सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है।
Comments (0)