वाराणसी। शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना लंका पुलिस ने सामनेघाट मैदान से गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है।
राजस्थान के नागौर जिले के निवासी घनश्याम पुत्र मिश्रीलाल ने लंका थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके दोस्त सुमेर सिंह ने उन्हें शादी के लिए लड़की की जानकारी दी थी। सुमेर ने लड़की को अपनी साली बताया और शादी कराने की पेशकश की।
.jpeg)
घनश्याम ने अपने छोटे भाई के साथ वाराणसी आकर लड़की संगीता से मुलाकात की। शादी का आयोजन नगवा के एक घर में किया गया, जिसमें लड़की के कथित परिजन भी मौजूद थे। शादी के बाद लड़की को स्टेशन छोड़ते समय वह बहाने बनाकर अपने कथित भाई के साथ बाइक पर बैठकर भाग गई। घनश्याम को बाद में पता चला कि वह एक संगठित गिरोह का शिकार हो गए थे, जो शादी के नाम पर ₹1,17,000 की ठगी कर चुका था।
.jpeg)
गिरोह के अपराध का तरीका
• शिकार की तलाश: गिरोह अविवाहित और अनुभवहीन व्यक्तियों को निशाना बनाता था।
• फर्जी रिश्तेदार: लड़की के परिजन के रूप में गिरोह के सदस्य शामिल होते थे।
• शादी का आयोजन: नकली दस्तावेजों और रस्मों के साथ शादी कराई जाती थी।
• भागने की योजना: शादी के बाद लड़की स्टेशन पर बहाने बनाकर गायब हो जाती थी।
• रकम का बंटवारा: ठगी से अर्जित रकम को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे।
.jpeg)
गिरफ्तार आरोपी
1. सुमेर सिंह (मुख्य सरगना), निवासी सिकरा, राजस्थान।
2. अनिल, निवासी कौशांबी।
3. प्रसन कुमार, निवासी टोंक, राजस्थान।
4. विभा (फर्जी नाम: संगीता), निवासी पूर्वी चंपारण, बिहार।
5. शोभा देवी, निवासी करौंदी, वाराणसी।
6. आसिया, निवासी चौबेपुर, वाराणसी।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से ₹4,900 नकद, 6 मोबाइल फोन, और एक आधार कार्ड बरामद किया गया। पुलिस ने गिरोह के खिलाफ धारा 316(2), 319(2), 318(4), 338, 336 (3)/340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

Comments (0)