वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के रोडवेज समिति नाइट मार्केट में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से अचानक से आग लग गई। जिससे अफरातफरी मच गई।
आग इतनी तेज थी कि तेजी से आसपास की दुकानों को चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई और 59 नंबर पिलर के नीचे स्थित सभी दुकानें जलकर राख हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि, इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन दुकानें पूरी तरह जल गईं, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार और राहगीर घबराकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। स्थानीय पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
Comments (0)