वाराणसी। अलविदा की नमाज को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। गुरुवार देर शाम तक पुलिस के अधिकारियों ने सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया।

वाराणसी के संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात की गई है। इसके अलावा इन इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
सीपी मोहित अग्रवाल के निर्देश के अनुसार, पुलिस के आला अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहेंगे। इसके अलावा पीस कमेटी की बैठक कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को समझाया गया है कि सड़क पर नमाज न पढ़ें। मस्जिद के भीतर ही नमाज अदा करें।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए हैं। अफवाह फ़ैलाने वालो को चिन्हित कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस ने अपील किया है कि किसी भी प्रकार के अफवाहों में न पड़ें।
Comments (0)