मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक बहुत हैरान कर देने वाला बहुत ही अजीब और गरीब मामला सामने आया है। यहां की एक महिला ने अपनी शादी के कुछ ही वक्त बाद अपने पति साथ रहने से सिर्फ इसलिए इंकार दिया क्योंकि उसके पति के रंग काला है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है।
ग्वालियर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक हैरान कर देने वाला अनोखा मामला सामने आया है। जिसे आप भी सुनकर चौक जायेंगे।
ग्वालियर शहर में रहने वाले एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने यह दावा किया है कि उसकी पत्नी उसके शादी के कुछ समय बाद उसके काले रंग की वजह से साथ रहने से इंकार कर दिया और साथ ही में उसने स्थानीय पुलिस स्टेशन में अपने पति पर महिला उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत भी दर्ज कराई है।

पति के काले रंग की वजह पत्नी ने छोड़ा
गुरूवार को ग्वालियर के एक अधिकारी ने बताया कि हमारे सामने एक चौका देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी ने अपने ही पति को उसके रंग काला होने की वजह से छोड़ दिया है। तो वहीं व्यक्ति ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।
पुलिस ने अभी तक इस पुरे मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं किया है. इस मामले की कार्रवाई शुरु करने से पहले शनिवार को दोनो पक्षों काउंसलिंग करने के लिए बुलवाया है।
पत्रकारों से बातचीत दौरान इस मुद्दे का जिक्र करते हुए अधिकारी ने बताया कि शहर के विक्की फैक्ट्री इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी। उसने यह दावा किया है कि शादी के तुरंत बाद ही उसकी पत्नी उसे अलग अलग तरीकों से परेशान करना शुरू कर दिया और उसके काले रंग को लेकर ताने मारने लगी।
10 दिन पहले ही महिला ने दिया था बेटी को जन्म
उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी ने करीब एक महीने पहले एक लड़की को जन्म दिया था। लेकिन लड़की के जन्म के 10 दिन बाद, से वह उस बच्चे को (उस आदमी के घर पर) छोड़कर अपने माता-पिता के पास रहने चली गई।
साथ ही व्यक्ति ने यह दावा किया कि जब वह उसे वापस लाने के लिए उसके घर गया, तो उसने फिर से मेरे सांवले रंग का मुद्दा उठाया और साथ में वापस आने से इंकार कर दिया।
दोनों पक्षों को परामर्श के लिए बुलाया गया
उसने बताया कि बाद में उसकी पत्नि ने उसके खिलाफ पुलिस थाने में महिला उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई है।
संपर्क करने पर पुलिस उपाधीक्षक किरण अहिरवार ने बताया कि महिला बच्चे को ससुराल में छोड़कर अपने माता-पिता के घर चली गई है।
अधिकारी ने बताया कि महिला के पति और उसकी मां ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस के समक्ष जन सुनवाई के दौरान इस मुद्दे पर शिकायत भी दर्ज कराई।
उन्होंने कहा, हमने दोनों पक्षों को 13 जुलाई को परामर्श के लिए बुलाया है और उसके बाद ही हम मामले में कोई कार्रवाई करेंगे।
रिपोर्ट - श्रृष्टि यादव

Comments (0)