लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तेंदुए के हमले में एक मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भेड़िया बच्चे को दूर ले जाकर खा गया। जिसके बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया।

यह घटना लखीमपुर की सदर कोतवाली और दक्षिण वन प्रभाग क्षेत्र के गंगाबेहड़ की है। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। घटना के चलते ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और गुस्साई भीड़ ने मौके पर मौजूद पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और सदर इंस्पेक्टर घायल हो गए।
घटना के समय पुलिस बल मौके पर मौजूद था, लेकिन वन विभाग के अधिकारी, जाम की सूचना के बावजूद, मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ने के पीछे वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना घटी है। प्रदेश के कई जिलों में तेंदुओं के हमले के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा घटना में जंगली जानवर ने एक बच्ची को, जो अपनी मां के पास सो रही थी, उठा लिया। बच्ची का शव तलाशने पर नदी से बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग के अनुसार, तेंदुआ घर में घुसकर बच्ची को उठा ले गया था। इस घटना ने पीड़ित परिवार में कोहराम मचा दिया है, और गंगाबेहड़ इलाके में भय व्याप्त है।

Comments (0)