
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को असम दौरे पर कहा कि मेरे जिगर के टुकड़ों युवा भाइयों-बहनों, मुझे आने में जरा देर हो गई। इसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूँ। पहले नॉर्थ ईस्ट कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। राहुल बाबा ने पूरे देश की यात्रा की, लेकिन त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया। वे विदेश में जाकर देश की बुराई करते हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा, तो एक दिन पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा।
राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की बुराई करते हैं। अगर कांग्रेस उनके इसी रास्ते पर चलती रही तो नॉर्थ ईस्ट की तरह पूरे देश से कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा। pic.twitter.com/tbIdpNIq7Q
— Amit Shah (@AmitShah) April 11, 2023
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम दौरे पर डिब्रूगढ़ में भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में असम अपने आसपास के राज्यों के साथ सीमा विवाद समाप्त कर रहा है। बीजेपी सरकार बनने के बाद से यहां 41 हजार लोगों को नौकरी दी गई। राज्य में 12 मेडिकल कॉलेज बन गए हैं और 12 मेडिकल कॉलेज और बनने वाले हैं। इतना ही नहीं, बिहू त्यौहार के दिन प्रधानमंत्री असम को AIIMS भी देने वाले हैं।
गृहमंत्री ने आगे कहा कि एक ज़माने में असम आंदोलन और आतंकवाद से पीड़ित था। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज असम विकास की रह पर है। पहले कांग्रेस की सरकार 36 हजार करोड़ का बजट देती थी। भाजपा ने इसे बढ़ाकर 76 हजार करोड़ कर दिया। देशभर में भाजपा की सरकारें विकास को आगे बढ़ा रही हैं।
24 में 12 सीटों पर होगा बीजेपी के कब्ज़ा
अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वालों कान खोलकर सुन लो, 2024 में असम की 14 में से 12 सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा होगा। इसके साथ ही बीजेपी देश में 300 ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी और मोदी देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
There are NDA governments under the leadership of Modi Ji in all eight states of the Northeast. On account of this today the Northeast is on the path of peace & prosperity. pic.twitter.com/Lk7ljiZEMq
— Amit Shah (@AmitShah) April 11, 2023
बता दें कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 10 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर असम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे। अमित शाह ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के किबिथू गांव में ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (VPP)’ की शुरुआत की थी। वहीं, चीन ने अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश दौरे को उसकी क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।
अमित शाह की यात्रा बीजिंग की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन
अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि भारतीय गृहमंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश की यात्रा का हम विरोध करते हैं। क्षेत्र में भारतीय गृहमंत्री की गतिविधियां बीजिंग की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन है।
चीन ने भारतीय क्षेत्र के 11 जगहों के नाम बदले
बता दें कि चीन लम्बे समय से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता नजर आया है। पिछले सप्ताह चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 11 जगहों के नाम बदले थे। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा – हम इन नए नामों को सिरे से ख़ारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का आन्तरिक हिस्सा था, है और रहेगा। इस तरह से नाम बदलने से हकीकत नहीं बदलेगी। चीन ने पिछले 5 वर्ष में ऐसा तीसरी बार किया है। इससे पहले चीन ने 2021 में 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम बदले थे।