
केंदिरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर मीडिया के पूछे गये सवाल पर तंज ककसते हुए कहा कि अब घोड़ों की रेस में गधों को दौड़ाया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने वीर सावरकर पर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर भी जवाब दिया।
उल्लेखनीय है कि राहुल गाँधी को सूरत के एक कोर्ट ने मानहानि के केस में 2 वर्ष की सजा सुनाई है। जिसके बाद राहुल की संसद सदस्यता भी चली गई। इसे लेकर देशभर के नेताओं में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी प्रदर्शन को लेकर मीडिया ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सवाल किया। जिस पर उन्होंने कहा, ‘आपको घोड़े की दौड़ चलाने के लिए एक गधा मिल रहा है, वे वास्तव में कुछ गंभीर आत्मनिरीक्षण करने के लायक हैं।’
ओडिशा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने भुवनेश्वर में गवर्नर हाउस तक मार्च निकाला। pic.twitter.com/7KvZD7XJQg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2023
पुरी ने आगे कहा, ‘देश के लोगों को निर्णय करने दो… कोर्ट ने सजा सुनाई है तो न्यायिक प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखें।’
राहुल गांधी को 7 जन्म लेना पड़ेगा तब वीर सावरकर को जान पाएंगे। सावरकर ने अपनी पूरी जिंदगी सेलुलर जेल में काटी, क्या वे कभी सेलुलर जेल गए हैं? राहुल गांधी एक बार सेलुलर जेल जा के देखें तब उन्हें पता चलेगा कि सावरकर क्या है?: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दिल्ली pic.twitter.com/5CT53hrKWM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2023
कांग्रेस भगवान राम पर न दे बयान
भगवान राम को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दिए बयान पर भी पुरी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘कहां भगवान राम और कहां ये (कांग्रेस) लोग।’ इससे पहले इन्होंने कहा था कि मैं सावरकर नहीं हूं मैं माफी नहीं मांगूगा। क्या इन्हें वीर सावरकर जैसे लोगों का योगदान पता है? यह घोड़ों की रेस में गधे को देखने जैसा है। उन्होंने कहा, भारत के लोगों को निर्णय करने दो। कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई है, तो वह न्यायिक प्रक्रिया से ही अपनी बात रखें।
जनता उनका फैसला एक दिन ज़रूर करेगी
हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘कांग्रेस और विपक्षी दलों को मेलोड्रामा छोड़ करके आपस में आत्म मंथन करना चाहिए कि आखिर कानून व्यवस्था और राजनीति में क्या चलता है और क्या नहीं चलता है।’ उन्होंने कहा, उनका फैसला एक दिन जनता जरूर करेगी। अभी उनको कोर्ट ने प्रक्रिया का पालन करते हुए सजा दी है, इसलिए उनको कानून और संविधान का सम्मान किया जाना चाहिए।
1 thought on “‘घोड़ों की रेस में अब गधे भी दौड़ेंगे?’ केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, प्रियंका के लिए कही ये बात…”