आकांक्षा दुबे के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में हाहाकार मच गया है। आकांक्षा भोजपुरी की चर्चित स्टार थीं।

अपने अभिनय के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने डांस के लिए मशहूर थीं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

उन्होंने 17 साल की उम्र में ही भोजपुरी सिनेमा में कदम रख दिए थे। काफी कम उम्र में आकांक्षा को अच्छी-खासी सफलता मिल गई थी।

आकांक्षा ने खेसारी लाल यादव, समर सिंह, पवन सिंह और आम्रपाली दुबे समेत भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था।

आकांक्षा दुबे ने वर्ष 2018 में खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन की वजह से फिल्मी दुनिया को गुडबाय कह रही हैं। हालांकि, मां के समझाने के बाद एक्ट्रेस ने फिर से इंडस्ट्री में दमदार वापसी की।

एक्ट्रेस के पिता उन्हें आईपीएस ऑफिसर बनाना चाहते थे। मगर आकांक्षा ने अभिनय की दुनिया में नाम कमाने की ठान रखी थी।

बेटी की कामयाबी को देख पिता का दिल पिघल गया। बाद में उनके माता-पिता ने उन्हें सपोर्ट करना शुरू कर दिया।

स्टोरी पसंद आई हो, तो ऐसे ही और स्टोरीज देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Arrow