Varanasi Crime: वाराणसी कमिश्नरेट की सारनाथ थाने की पुलिस ने 25 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा मंगलवार को एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने किया।
गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार शर्मा [32 वर्ष] गोरखपुर के अधियारी बाग का रहने वाला है। पुलिस ने उसे सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सारनाथ क्षेत्र की एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने अपने साथ हुए शोषण और ठगी के बारे में बताया था।
Varanasi Crime: अलग-अलग आईडी बनाकर लड़कियों को फंसाता था
एसीपी ने बताया कि वह मैट्रिमोनियल साईट पर अपनी अलग-अलग आईडी बनाकर लड़कियों को फंसाता था और शादी का प्रस्ताव भेज उनसे चैटिंग करता था। इसके उन्हें भरोसा दिलाकर व शादी का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था और लड़कियों का शारीरिक शोषण भी करता था। इसी प्रकार उसने सारनाथ की रहने वाली पीड़िता को भी फंसाया और उसका शोषण करने के बाद उससे पैसे ऐंठे। इसके बाद जब पीड़िता ने पैसे मांगे तो देने से मना कर दिया।
Follow our Whatsapp Channel to get latest updates