उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक जघन्य अपराध की खबर सामने आ रही है। जहां इस्लामी कट्टरपंथियों ने दो नाबालिग हिंदू बच्चों का गला रेत कर उनकी हत्या कर दी। वहीं तीसरा बच्चा भी गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके गर्दन पर वार किया गया है।
पुलिस स्टेशन पर मृतकों के परिजनों समेत हिंदू संगठन के सदस्यों का जमावड़ा लगा हुआ है। जय श्री राम के नारे भी गूंजे हैं। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मृतक बच्चों का गला काटकर खून भी पीया गया है। दोनों बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी का नाम साजिद है। वहीँ पुलिस ने भाग रहे साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
घटना बदायूं के सिविल लाइंस की बताई जा रही है। यहां बाबा कॉलोनी की एक मकान में विनोद का परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है। विनोद की पत्नी ब्यूटी पार्लर में काम करती है। विनोद गाजीपुर में पानी की टंकी की ठेकेदारी करते हैं। घटना के समय पति घर से बाहर थे और तीन बच्चे घर पर ही मौजूद थे।
मंगलवार की शाम साजिद उनके घर पहुंचा। वह बच्चों को चीज खिलाने के बहाने अंदर लेकर गया। कमरे में बंद करके उसने सभी बच्चों की बारी-बारी से गर्दन काटी। इस घटना को अंजाम देने के लिए उसने उस्तरे का प्रयोग किया है। मृतक बच्चों के नाम आयुष (14 वर्ष) और हनी (6 वर्ष) बताए जा रहे हैं। साजिद ने तीसरे बच्चे का भी गर्दन काटने का प्रयास किया हालांकि वह खुद को जैसे तैसे छुड़ाकर भाग निकला। घायल बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा अधिक साजिद मौके से भाग निकला। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि क़त्ल के बाद साजिद मृत बच्चों के खून पी रहा था। IG रेंज का कहना है कि खून आदि पीने के आरोपी की जांच करवाई जा रही है।
फरार आरोपित की पुलिस ने तलाश शुरू की। आखिरकार साजिद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसे अपने साथ ले जा रही थी। तभी साजिद ने पुलिस पर हमला करते हुए भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया। घटना से नाराज लोगों ने शहर के एक सलून में भी तोड़ फोड़ की है। यह सलून साजिद और उसके भाई जावेद का बताया जा रहा है।
यूपी के बदायूं में डबल मर्डर। सगे भाइयों आयुष (14 साल) और हनी (6 साल) की उस्तरा मारकर हत्या। आरोपी सैलून संचालक साजिद और जावेद हैं। पब्लिक ने आरोपियों के सैलून खोखे में आग लगाई। उधर पुलिस ने दोनों बच्चों के हत्या के आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर किया। #Budaun pic.twitter.com/vqWyICpuQg
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@arunchahalitv) March 19, 2024
हालात संभालने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। जब पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जा रही थी, तभी बच्चों की मां सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई थी। कुछ ही देर में पुलिस चौकी पर हिंदू संगठनों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। पुलिस चौकी पर जय श्री राम के नारे लगने शुरू हो गए हैं। लोगों ने पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार पर ही सख्ती करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस सभी को समझा बूझकर माहौल शांत करने में जुटी हुई है।
Follow our Whatsapp Channel to get latest updates