
Mission Raniganj: जब से देश के नाम इंडिया बनाम भारत को लेकर बहस छिड़ी है, तभी से 18 सितंबर को पीएम मोदी के द्वारा बुलाए जा रहे संसद के विशेष सत्र में देश का नाम इंडिया से हटाकर भारत करने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर विपक्ष इस मुद्दे को लेकर हर बार प्रधानमंत्री पर निशाना साधने की कोशिश कर रहा है। वही सोशल मीडिया पर भी इंडिया बनाम भारत की बहस चालू है। इसी बहस के बीच अक्षय कुमार की आ रही नई फिल्म की चर्चा भी तेज हो गई है। जिसमें अक्षय एक सिख के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।
अक्षय कुमार ने 6 सितंबर को अपनी नई फिल्म ‘मिशन रानीगंज (Mission Raniganj): द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ का पोस्टर जारी किया। बताया जा रहा है कि पहले इस फिल्म का नाम ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ रखा गया था। लेकिन ताजा विवाद के बीच फिल्म के नाम से इंडियन हटाकर भारत कर दिया गया है। अब इसके पीछे अक्षय कुमार की प्रधानमंत्री से नजदीकियां या फिर कोई और बात है, इसकी चर्चा तेज हो गई है।
Mission Raniganj: एक अद्भुत नायक की कहानी
फिल्म (Mission Raniganj) की कहानी भारत में कोयले के खदान में पहले रेस्क्यू ऑपरेशन की है। यह कहानी पश्चिम बंगाल की रानीगंज कोल माइंस की है, जो 1989 में घटित हुई थी। इस खदान में 64 ऐसे मजदूर थे, जो बाढ़ आने के कारण अंदर ही फंस गए थे। उस समय जसवंत सिंह नाम के एक शख्स ने खुद की जान दांव पर लगाकर उन्हें बचाया था। अक्षय कुमार उन्हीं का रोल निभाने वाले हैं। अक्षय ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 1989 में एक व्यक्ति ने असंभव को संभव बना दिया। भारत के सच्चे नायक की कहानी 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमा हॉल में देखिए।
Heroes don't wait for medals to do what's right!
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 6, 2023
Watch the story of Bharat's true hero with #MissionRaniganj in cinemas on 6th October.
Teaser out tomorrow! pic.twitter.com/1o9dMgf3EY
अक्षय ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि नायक कभी मेडल के लिए इंतजार नहीं करते हैं और वही करते हैं, जो सही है। इस फिल्म का टीजर गुरुवार को रिलीज हुआ। इस कहानी को टीनू सुरेश देसाई ने निर्देशित किया है। वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘रुस्तम’ में काम कर चुके हैं। फिल्म (Mission Raniganj) में परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा और रवि किशन जैसे कलाकार हैं। अक्षय कुमार की OMG 2 हाल ही में अच्छी चली है। ऐसे में उनके लोग इसे उनकी कमबैक फिल्म भी बता रहे हैं।