
Breaking News: वाराणसी जौनपुर हाईवे से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार तड़के सुबह फूलपुर थाना क्षेत्र में हुआ।
Breaking News: अन्य लोगों से संपर्क साधने में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव इलाके में तड़के सुबह अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण टक्कर में कार में सवार आठ लोगों की मौत (Breaking News) हो गई। बताया जा रहा है कि सभी पीलीभीत के निवासी हैं और काशी दर्शन करके वापस लौट रहे थे। मौके पर फूलपुर थाने की पुलिस मौजूद है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। कार में केवल 3 साल का बच्चा जिंदा बचा हुआ है, जिसका ईलाज चल रहा है। बाकी सभी की मौत हो गई है। पुलिस उनके अन्य परिजनों से सम्पर्क साधने में लगी हुई है।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने जनपद वाराणसी में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) October 4, 2023
महाराज जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है।
महाराज जी ने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के…
To get more updates join our whatsapp group