
Chandrayaan-3 Landing: भारत के इतिहास रचने की घड़ी आ गई है। भारत का चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरने में चंद घंटे शेष हैं। केवल देश ही नहीं दुनिया की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं। आज शाम देश व दुनिया के लोगों के नजरों के सामने बस चंद्रयान का लाइव प्रसारण ही होगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने बताया कि चंद्रयान की उड़ान निर्विघ्न जारी है और लैंडर विक्रम चंद्र सतह के निकट पहुंच चुका है। मिशन तय समय के अनुसार चल रहा है और सभी प्रणालियों की नियमित जांच हो रही है। लैंडर विक्रम को पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त, शाम 6:04 बजे चांद की सतह (Chandrayaan-3 Landing) पर उतरना है।
इसरो ने लैंडर के चांद की सतह पर उतरने (Chandrayaan-3 Landing) से 24 घंटे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया, संगठन का मिशन ऑपरेशन परिसर (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से लबालब है। हम इस सॉफ्ट लैंडिंग में सफल रहे तो ऐसा करने वाले विश्व के चौथे देश होंगे। हमसे पहले चंद्रमा पर केवल रूस, अमेरिका और चीन अपने यान की सॉफ्ट लैंडिंग कर सके हैं। हमारे लिए और भी गर्व की बात होगी, क्योंकि चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा (Chandrayaan-3 Landing) जा रहा है, जहां आज तक कोई देश नहीं पहुँच सका है।
Chandrayaan-3 Landing: 70 किमी ऊंचाई से ली गई तस्वीरें भेजी
इसरो ने चंद्रयान-3 द्वारा 19 अगस्त को चांद की सतह से 70 किमी ऊंचाई से ली तस्वीरें मंगलवार को जारी की ये तस्वीरें लँडर पोजीशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) से ली गई। इनका उपयोग मिशन के लैंडर मॉड्यूल को उतारने के लिए सही जगह के चुनाव में किया जा रहा है चंद्रयान-3 में चांद का संदर्भ-नक्शा भी है, जो तस्वीरों के आकलन में मदद कर रहा है।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 22, 2023
The mission is on schedule.
Systems are undergoing regular checks.
Smooth sailing is continuing.
The Mission Operations Complex (MOX) is buzzed with energy & excitement!
The live telecast of the landing operations at MOX/ISTRAC begins at 17:20 Hrs. IST… pic.twitter.com/Ucfg9HAvrY
…. and
— ISRO (@isro) August 22, 2023
The moon as captured by the
Lander Imager Camera 4
on August 20, 2023.#Chandrayaan_3 #Ch3 pic.twitter.com/yPejjLdOSS
शाम 5:20 बजे से लैंडिंग का प्रसारण
बुधवार शाम 05:20 बजे से लैंडिंग (Chandrayaan-3 Landing) का सीधा प्रसारण होगा। इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब, फेसबुक पेज पर भी प्रसारण होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यूपी में बच्चों के स्कूल शाम को एक घंटे के लिए खोलने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान मदरसे भी खुले रहेंगे। यूपी के स्कूलों के शिक्षक, छात्र व इससे जुड़े समस्त स्टाफ इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।
15 से 19 मिनट स्व-नियंत्रण
भारतीय ताराभौतिकी संस्थान के पूर्व प्रोफेसर आरसी कपूर के अनुसार, सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान चंद्रयान-3 को चंद्र सतह पर उतरने में 15 से 19 मिनट लगेंगे और यह स्व-नियंत्रण मोड में होगा। इस दौरान कोई उस पर नियंत्रण नहीं करेगा नया गान इसके लिए हर तरह से सक्षम है, इसी वजह से लैंडिंग (Chandrayaan-3 Landing) सफल होगी।

किसी देश ने पहली बार उठाया जोखिम चांद के दुर्गम क्षेत्र में पहुंचेगा चंद्रयान
चांद का दक्षिणी ध्रुव अंतरिक्ष खोज अभियानों से दूर रहा है। बाद के दुर्गम इलाके में ऊबड़-खाबड़ व विशाल खड्ड से भरी भौगोलिक संरचनाओं की वजह से यहां कोई मिशन भेजना जोखिमपूर्ण माना जाता रहा है। किसी और देश ने इतना जोखिम उठाने का ख्याल भी अब तक नहीं किया। हालांकि, इसी हिस्से में पानी बर्फ के रूप में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जो भविष्य के अभियानों व रकिट के ईंधन बनाने में काम आएगा।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का बेसब्री से इंतजार : सुनीता विलियम्स
भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा कि वह लेंडर के उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा, मैं वास्तव में रोमांचित हूं कि भारत अंतरिक अन्वेषण और चंद्रमा पर स्थायी जीवन को खोज में सबसे आगे है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोहानिसबर्ग से वर्चुअली जुड़ेंगे।
गौरतलब है कि चांद मिशन के लिए चंद्रयान-3 को बेंगलुरु स्थित श्री हरि कोटा से 14 जुलाई 2023 को लांच किया गया था। लगभग 615 करोड़ रुपए की लागत वाली चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग के बाद इसरो का सबसे पहला मकसद चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सॉफ्ट और सुरक्षित लैंडिंग कराना है। अब 23 अगस्त यानी आज चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 लैंड (Chandrayaan-3 Landing) करेगा। जिसका इंतज़ार सभी को बेसब्री से है।
1 thought on “Chandrayaan-3 Landing: चांद की साथ पर आज कदम रखेगा चंद्रयान-3, ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी दुनिया”