
Mirzapur News: यूपी के के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र महानवमी के अवसर पर सोमवार को मां विंध्याचल दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात मुख्य सचिव ने अपने परिवार के साथ मां कालीखोह का दर्शन किया तथा अष्टभुजा देवी दर्शन के लिये कालीखोह से रोपवे पर बैठकर अष्टभुजा पहाड़ी पर गये तत्पश्चात अष्टभुजा देवी का दशर्न पूजन भी किया गया।
इस अवसर पर मिर्जापुर जिलाधिकारी [Mirzapur News] प्रियंका निरंजन ने मुख्य सचिव को देवी चित्र व चुनरी भी भेंट किया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त डॉ० मुथुकुमार स्वामी बी०, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन भी रोपवे व दर्शन के दौरान मुख्य सचिव के साथ उपस्थित रहें। दर्शन के पश्चात मुख्य सचिव द्वारा अष्टभुजा पहाड़ी रैन बसेरा के सामने बनाए गये गंगा दर्शन पार्क के सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर सेल्फी लिया। उन्होंने कहा कि गंगा दर्शन के लिये यह प्वाइंट अच्छी जगह पर है इसे और अच्छे ढंग से विकसित किया जाये।

विन्ध्याचल [Mirzapur News] में दर्शन के बाद मुख्य सचिव ने दुकान पर चुनरी व अन्य सामग्री क्रय करने के बाद दुकानदार के क्यू०आर०कोड० से स्कैन करके भुगतान किया गया। दर्शन पूजन के पश्चात मुख्य द्वार अष्टभुजा निरीक्षण गृह के सभागार में विन्ध्य कॉरिडोर से सम्बन्धित कार्यदायी विभागों व एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विन्ध्य कारीडोर के कार्य में तेजी लाते हुये समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
Mirzapur News: साफ़ सफाई पर दें ज्यादा जोर
उन्होंने कहा कि परकोटा के कार्य पत्थर लगाने के बाद उसकी फिनिशिंग भी की जाय तथा विन्ध्य कारीडोर में हमेशा साफ सफाई व्यवस्थित ढंग से होती रहे। इसके लिये भी कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाय। इसके पूर्व मुख्य सचिव ने परिक्रमा पथ, पक्का घाट मार्ग का भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा शास्त्री पुल रोड से होते हुए दीवान घाट तक प्रस्तावित विन्ध्य गंगा परिपथ मार्ग, सड़क के बारे में भी जिलाधिकारी से जानकारी ली गयी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी वि०/रा० शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नीतेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।