चंदौली जनपद में पड़ाव से मुगलसराय (Padav-MGS Road) तक सिक्स लेन सड़क निर्माण हो रही है। चौड़ीकरण इस कदर हो रहा है कि इसके लिए 533 हरे पेड़ काट दिए गए हैं। जिसे लेकर पड़ाव से गोधरा तक के मार्ग छाया विहीन हो गए हैं। लेकिन सड़क बनाने वालों ने वन विभाग को 90 लाख रुपए देकर पौधारोपण करने की जिम्मेदारी दी है। ताकि सड़क पर आने जाने वालों को कुछ सालों के बाद छाया की व्यवस्था की जा सके।
अंतर्राष्ट्रीय चौराहा कहे जाने वाले जिले के सबसे बड़े चौराहे पर प्रतिदिन 25 से 30 हजार लोगों का आवागमन होता है। बावजूद इसके यहां छाया की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को कड़ी धूप में खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन वहीं अगर योजना के हिसाब से और ईमानदारी से काम हो, तो 10 गुना यानी 5330 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग को 90 लख रुपए दे दिए गए हैं।
Padav-MGS Road: डेढ़ वर्षों से हो रहा सिक्स लेन सड़क का निर्माण
जानकारी के मुताबिक, पड़ाव से गोधरा मोड़ (Padav-MGS Road) तक सिक्स लेन सड़क का निर्माण पिछले डेढ़ वर्षों से जारी है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए 533 हरे पेड़ काट दिए गए हैं। जिसका खामियाजा जब आमजन को भुगतना पड़ रहा है। इसमें सबसे बदतर स्थिति पड़ाव चौराहे की है। यहां बिहार, सोनभद्र, मिर्जापुर और बनारस के करीब 25 से 30 हजार लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। पड़ाव चौराहे पर मौजूद 25 से ज्यादा पेड़ कट जाने के बाद भी छाया की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पूरे पड़ाव से पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) (Padav-MGS Road) तक यही हाल है।
इस संबंध में चंदौली जिले के लोक निर्माण विभाग के एक्सईन राजेश कुमार ने बताया कि पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक 533 पेड़ काटे गए हैं। बरसात के मौसम में इसके 10 गुना यानी 5330 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग को 90 लाख रुपए दिए गए हैं।
Follow our Whatsapp Channel to get latest updates