
Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां आतंकियों ने सैन्य वाहन पर विस्फोट से हमला कर दिया। इस घटना में पांच जवान शहीद हो गये हैं। अचानक से हुए इस हमले के बाद मौके पर सैन्य और पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ मिलकर वाहनों के आग को बुझाया। साथ ही बचाव अभियान भी चलाया।
भाटादूडियां के घनी जंगली इलाके में सैन्य वाहन में तेज विस्फोट के बाद आग लग गई। सैन्य अधिकारियों ने पहले आसमिनी बिजली गिरने से हुई घटना बताई लेकिन बाद में उन्होंने इसे आतंकी हमला बताया। जिस इलाके में यह हमला हुआ, वहां पिछले वर्ष आतंकियों और सैन्य कर्मियों के बीच कई दिन तक मुठभेड़ भी हुई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूंछ और राजोरी जिले की सीमा पर भाटादूडियां इलाके में गुरुवार दोपहर को यह हादसा हुआ। इस घटना का विडियो भी सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूंछ-जम्मू नेशनल हाईवे और सैन्य वाहन कुछ सामान लेकर जा रहा था। इसमें जवान भी स्वर थे।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के संभावित उपयोग के कारण सेना के ट्रक में आग लग गई। घटना में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के 5 जवानों की मृत्यु हुई है, एक जवान घायल है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2023
सर्च ऑपरेशन जारी है। pic.twitter.com/3ehxOdjfTr
घने जंगलों के बीच आतंकियों ने एक दल ने वाहन पर हमला कर दिया। इससे वाहन में आग भड़क गई और इसमें स्वर जवान बुरी तरह झुलस गए। इसमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और जवानों ने झुलसे जवानों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
उत्तरी कमान के अनुसार, गुरुवार को तीन बजे राजोरी सेक्टर में बिंभर गली और पुंछ सीमा पर सेना के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। जिस समय यह हमला किया गया था उस समय इलाके में बारिश हो रही थी। बेहद कम दृश्यता का फायदा उठाकर आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

ग्रेनेड में विस्फोट होने के बाद वाहन में आग लग गई। इसमें काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवान मौके पर ही शहीद हो गए। एक अन्य गंभीर जवान का राजोरी के सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है।