कौन हैं MLA Pooja Pal जिन्होंने सपा को दिया झटका, शादी के 9 दिन बाद ही पति की हो गई हत्या, राजनीतिक विरासत संभालने को बनीं विधायक

https://admin.thefrontfaceindia.in/uploads/de74c37a2c6022cf5e2e34e12a456548.jpg

MLA Pooja Pal: कहते हैं कि राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं होता। कब कौन सा नेता कौन सी पार्टी बदल ले, यह कोई नहीं जानता। खासकर जब बात यूपी और बिहार की हो। देश की राजनीति के आधार माने जाने वाले यूपी और बिहार में की राजनीति में स्थितियां कभी-कभी ‘गंगाधर ही शक्तिमान है’ वाली हो जाती हैं। गंगाधर कब शक्तिमान बन जाए, यह कोई नहीं जानता।


खैर, यह तो लोकतंत्र है। लोकतंत्र में पाला बदली चुनावी समीकरणों के आधार पर होती है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में जो राज्यसभा चुनाव हुए, उनमें कई गंगाधरों को शक्तिमान बनते देखा गया। कई समाजवादी नेताओं ने सपा से नाराज होकर भाजपा का दामन थाम लिया। इन्हीं विधायकों में से एक थीं, विधायक पूजा पाल। जिनकी पाला बदली काफी चर्चा में रही।


कौशांबी के चायल से विधायक पूजा पाल (MLA Pooja Pal) ने मंगलवार को सपा से नाराज होकर भाजपा को वोट दे दिया। समाजवादी पार्टी के जिन सात विधायकों ने भाजपा को वोट दिया, उनमें से एक पूजा पाल भी थीं। जिसके बाद पूजा के भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पूजा वर्तमान में चायल से सपा विधायक हैं। पूजा अपने पति बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के बाद राजनीति में आई थीं।


बता दें कि राजू पाल की हत्या में अतीक अहमद और उसके कुनबे का हाथ था, जो कि अब मिट्टी में मिल चुके हैं। वहीं कहा जा रहा है कि अतीक अहमद के परिवार का दमन प्रदेश सरकार ने जिस तरह से किया, उसका कहीं न कहीं पूजा पाल पर पड़ा। उनके पति की हत्या का आरोप अतीक अहमद और उसके पूरे गैंग पर था। माना जा रहा है कि पूजा पाल (MLA Pooja Pal) के लिए भाजपा का समर्थन करने का यह निर्णय इसी वजह से लिया गया होगा।


MLA Pooja Pal: शादी के 9 दिन बाद ही हो गईं थीं विधवा


पूजा पाल (MLA Pooja Pal) की शादी 16 जनवरी 2005 को बसपा विधायक राजू पाल से हुई थी। शादी के नौ दिन बाद ही राजू पाल की हत्या हो गई और पूजा विधवा हो गईं। अतीक अहमद के गुर्गों ने बसपा विधायक राजू पाल को सरेआम गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था। राजू पाल की मौत के बाद से ही पूजा अपने पति की राजनीतिक विरासत संभालने के साथ ही अतीक और उसके गैंग से लोहा ले रही हैं।


वहीं राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल समेत उनके दो गनरों को अतीक और उसके गुर्गों ने पिछले वर्ष गोली और बमबारी करके हत्या कर दी थी। इस घटना ने यूपी समेत पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने संकल्पित रूप से अतीक के पूरे कुनबे का सफाया किया।


इसे भी पढ़ें

Latest News