यूपी में आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस: 38 IAS अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले, 5 जिलों के DM बदले; वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल का गाजियाबाद ट्रांसफर

https://admin.thefrontfaceindia.in/uploads/1278246515_38_ias_transfer.jpg

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 38 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और एक ही पद पर तीन वर्ष से अधिक समय से जमे अधिकारियों को हटाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इस सूची में पांच जिलों के जिलाधिकारी (DM), लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त और एनसीआर (NCR) के प्रमुख प्राधिकरणों के अधिकारी शामिल हैं।

 

 

पांच जिलों की कमान नए हाथों में, तीन डीएम शासन से संबद्ध

 

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर मुख्यमंत्री ने बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सीतापुर के जिलाधिकारियों को जिले से हटाकर शासन में नई तैनाती दी है:



  • सीतापुर: एलडीए (LDA) उपाध्यक्ष रहे प्रथमेश कुमार को पदोन्नत कर सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, निवर्तमान डीएम राजा गणपति आर को राज्य नगरीय विकास अभिकरण (SUDA) का निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

  • मुजफ्फरनगर: यहां के डीएम उमेश मिश्रा को हटाकर नगर विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि उनकी जगह सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

  • बिजनौर: जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग (PWD) में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह जोगिंदर सिंह को बिजनौर का नया डीएम बनाया गया है।

 

  • सिद्धार्थनगर और महराजगंज में अदला-बदली: शासन ने महराजगंज के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी बनाया है, वहीं सिद्धार्थनगर के डीएम रहे शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज की कमान सौंपी गई है।

 

Also Read This: 

IIT दिल्ली से IPS और फिर AIR-19 के साथ IAS, पहली सफलता पर रुके नहीं; पढ़िए काशी की कमान संभालने वाले IAS शाश्वत त्रिपुरारी का संघर्ष

 

अनुज सिंह बने एलडीए के नए उपाध्यक्षराजधानी लखनऊ में शहरी विकास, बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं और अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के भरोसेमंद अधिकारी और विशेष सचिव अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 

 

वाराणसी और गाजियाबाद नगर निगम में बदलाव

 



  • वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को स्थानांतरित कर गाजियाबाद का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

 

  • गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

 

  • गाजियाबाद के नगर आयुक्त रहे विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी में व्यापक फेरबदलएनसीआर क्षेत्र के तीनों प्रमुख औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (ACEO) के पदों पर नई तैनाती की गई है:

 

  • यमुना अथॉरिटी (YEIDA): मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी संजय कुमार मीणा, अयोध्या के सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह और फिरोजाबाद के सीडीओ शत्रोहन वैश्य को यमुना अथॉरिटी में नया ACEO बनाया गया है।

 

  • ग्रेटर नोएडा: मेरठ की सीडीओ नूपुर गोयल और बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के ACEO प्रवीण वर्मा को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का ACEO नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, सौम्य श्रीवास्तव से ग्रेटर नोएडा के विशेष कार्याधिकारी (OSD) का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।

 

  • नोएडा: नोएडा की ACEO वंदना त्रिपाठी को हटाकर सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है, जबकि बरेली की अपर आयुक्त रहीं प्रीति जायसवाल को नोएडा का नया ACEO नियुक्त किया गया है।

 

  

युवा अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां

 

इस तबादला सूची में 2019 और 2020 बैच के कई युवा आईएएस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं दी गई हैं। इन अफसरों को विभिन्न जिलों में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मंडलों में अपर आयुक्त, नगर निगमों में अपर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों में ACEO के पदों पर तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें

Latest News