स्वघोषित लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ में देशद्रोह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में FIR दर्ज, लगाई गई 11 धाराएं

https://admin.thefrontfaceindia.in/uploads/516317066_case_on_neha_singh_rathore.jpg

लखनऊ। स्वघोषित लोकगायिका और सोशल मीडिया पर सक्रिय नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने नेहा के खिलाफ 11 गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। रविवार (27 अप्रैल 2025) को अभय प्रताप सिंह नामक स्थानीय निवासी ने नेहा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

 


हजरतगंज एसीपी विकास जायसवाल के अनुसार, शिकायत में नेहा सिंह राठौर पर सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उनकी पोस्ट राष्ट्रीय एकता को चोट पहुँचाने और धार्मिक व जातिगत आधार पर समुदायों के बीच तनाव फैलाने की नियत से की गई थीं।

 


शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि नेहा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए और इस संवेदनशील मुद्दे को चुनावी राजनीति से जोड़ने का प्रयास किया। आरोप के अनुसार, नेहा के बयानों से शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और उन्होंने देशविरोधी भावना फैलाने का कार्य किया।

 


गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर नेहा सिंह राठौर की पोस्ट्स को लेकर पहले से ही आक्रोश था। कई यूजर्स ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग उठाई थी। विवाद तब और बढ़ा जब उनका एक वीडियो, जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया चैनलों पर वायरल हुआ।


इस पूरे मामले में पुलिस ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें

Latest News