Latest News
चंदौली: पड़ोस के रहने वाले युवक ने किशोरी से जबरन किया दुष्कर्म, पिता व भाई के अपहरण की धमकी, बेटी हुई गर्भवती तो परिजनों के उड़े होश
चंदौली। जिले के मुगलसराय थाना अंतर्गत पड़ाव क्षेत्र के मढिया गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना तब उजागर हुई जब पीड़िता के गर्भवती होने के कारण उसका पेट बाहर निकलने लगा और परिजनों को शक हुआ। इसके बाद चार महीने पुरानी इस घटना की जानकारी परिवार को हुई। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गये।
पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस को दर्ज शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ दीनदयाल पार्क घूमने गयी थी। वहां से वापस लौटते समय तभी आरोपी मढिया गांव के रहने वाले राहुल यादव ने उसे दबोच लिया और कब्रिस्तान के पीछे गली में एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने धमकी दिया कि यदि किसी को इस बारे में बताओगी तो तुम्हारे बाप भाई को उठवा लेंगे।
इसके बाद किशोरी ने डरवश से किसी से कुछ नहीं बताया। इसके परिणामस्वरूप किशोरी गर्भवती हो गई। गर्भ ठहरने के चार महीने बाद जब उसके शारीरिक बदलाव दिखने लगे, तो परिवारवालों को शक हुआ। जब उन्होंने उससे बातचीत की, तो किशोरी ने पूरे मामले का खुलासा किया। जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी स्वयं को सपा का युवा नेता बताता है। उसकी कई सपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी हैं। इसी के दम पर उसने किशोरी को धमकी भी दी थी। हालांकि इस मामले में किसी बड़े नेता भाजपा या सपा नेता का बयान सामने नहीं आया है।