कहते हैं कि लालच करना बुरी बला है, इसी लालच में पड़कर अच्छे अच्छों ने अपनी इज्जत शोहरत गंवाई है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है। जहां ‘कादिल बाबा’ के नाम से फेमस अब्दुल कादिर उर्फ़ कुणाल मदने पैसों का लालच देकर नाबालिग लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। उसने अब तक सैकड़ों नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।
इसके पीछे केवल एक दिमाग नहीं, बल्कि पूरे गैंग का दिमाग लगता था। यह गैंग ‘पैसों की बारिश’ के नाम से लड़कियों को फंसाता था और फिर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था। पुलिस ने गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
इस फर्जी कादिल बाबा को नागपुर पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में गिरफ्तार किया है। कादिल बाबा ने नागपुर के आशीष नाम के शख्स को "पैसों की बारिश" का लालच दिया और कहा कि इसके लिए 3 नाबालिग लड़कियों की जरूरत होगी जो रात के 12 बजे नग्न होकर पूजा कर सके। इसके लिए आशीष तैयार हो गया और उसने गरीब घर की 3 नाबालिग लड़कियों को तैयार कर लिया। इसके बाद बाबा ने रात 12 बजे पूजा करने की आड़ में 3 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस को फोटो और वीडियो मिले
इस घटना के बाद तीनों लड़कियों ने इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी कादिल बाबा,आशीष और उसकी महिला साथी समेत कुल 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास से कई वीडियो और फोटो भी मिले है जिससे साफ होता है कि कादिल बाबा ने इसके पहले भी कई ऐसी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है और उनकी इज्जत लूटी है।