image
image

Latest News

7 साल में बम बम हुआ बाबा दरबार, काशी विश्वनाथ धाम की आय में हुई चार गुना की वृद्धि

विश्वनाथ धाम के विस्तार व सुविधाओं से दान और दर्शनार्थियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड वृद्धि 

 

डबल इंजन सरकार में काशी में मिलने लगी विश्व स्तरीय सुविधा 

 

दुनिया के हर कोने से काशी पहुंचना हुआ आसान 

 

कोरोना काल के बाद फिर से भक्तों की संख्या में हुई बेतहाशा वृद्धि

 

 

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार कर सुगम और अत्याधुनिक बनाया गया तो विश्व भर से शिव भक्तों की संख्या दिन ब दिन बढ़ने लगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद बाबा की आय में भी कई वृद्धि हुई। डबल इंजन सरकार में सुविधाओं के विस्तार होने के बाद विश्वनाथ धाम में दान और दर्शनार्थियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि भी हुई।  वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2023 -24 में बाबा की आय में चार गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। बीच में कोरोना काल में भक्तों की संख्या में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन इसके बाद फिर से इसमें बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई।

 

16.22 करोड़ पहुंच गई भक्तों की संख्या

 

श्री काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगातार  निरीक्षण और निर्देशन में मंदिर में कई सुविधाओं की बढ़ोतरी हुई। मंदिर का विस्तार और दर्शन की सुगमता ने काशी में तीर्थाटन को और बढ़ा दिया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि बाबा के आय में चढ़ावा, दान, टिकट और परिसर में नवनिर्मित भवनों के आय आदि के रूप में पिछले 7 साल में 4 गुना की वृद्धि हुई है। 13 दिसम्बर 2021 को हुए विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद मई 2024 तक बाबा के भक्तों की संख्या 16.22 करोड़ तक पहुंच गई। 

 

डबल इंजन सरकार में मिलने लगी विश्व स्तरीय सुविधाएं

 

धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी अनादिकाल से सनातन धर्म मानने वालों की तीर्थस्थली है। डबल इंजन सरकार में अब काशी में विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलने लगी है। इस प्राचीन शहर में दुनिया के हर कोने से पहुंचना आसान हो गया है, जिससे यहां भक्तों का प्रवाह बढ़ गया है। ऐसी मान्यता है कि सनातन परम्परा में दान से विशेष पुण्य मिलता है। धर्म की नगरी काशी में आने के बाद शिव भक्त दिल खोल कर चढ़ावा व दान कर रहे हैं। 

 

वित्तीय वर्ष                         आय 

2017-2018          20,14,56,838.43 

2018-2019          26,65,41,673.32 

2019-20              26,43,77,438.00 

2020-21             10,82,97,852.09 

2021-22             20,72,58,754.03  

2022-23             58,51,43 ,676.33 

2023-24             86,79,43,102.00

ये भी पढ़ें...

img

Shri Kashi Vishwanath Dham: पांच महीने में 2.86 करोड़ भक्तों ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी, जानिए अब तक गढ़े कौन-कौन से कीर्तिमान

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दिव्य और भव्य निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 1 जनवरी से 31 मई 2023 तक 1,93,32,791 ( एक करोड़ तिरानवे लाख बत्तीस हजार सात सौ इक्यानबे) श्रद्धालुओं ने बाबा का

img

10th International Yoga Day : योग की साधना में डूबी आदियोगी की काशी, एक साथ लाखों लोगों ने योग कर दुनिया को दिया निरोग रहने का संदेश

काशी विश्वनाथ धाम में पहले से ही योग की तैयारी की गई थी। शुक्रवार की सुबह कारिडोर के शंकराचार्य चौक पर योग गुरुओं के सानिध्य में योग की पाठशाला लगी। इस दौरान प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार समेत योग की तमाम विधाओं में योगाभ्यास किया गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भगवान शंकर, जो कि खुद स

img

International Yoga Day: दीनदयाल उपवन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने योग कर निरोगी काया का दिया संदेश

पड़ाव स्थित दीनदयाल उपवन में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने उपस्थित होकर योग किया। योग शिविर में विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास कराया गया। जिसमें ताड़ासन, भुजंगासन, मकरासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, वृक्षासन, उष्ट्रासन तथा अर्ध चंद्रासन इत्यादि रहे। स्वयंसेवकों ने योग करते हुए योग से निरोग रहने का

img

108 मटकों के जल से भगवान जगन्नाथ ने किया स्नान, भक्ति भाव से वशीभूत हो भगवान जगन्नाथ पड़े बीमार

अस्सी घाट पर भक्तों ने भगवान को गर्मी की तपिश से राहत दिलाने के लिए 108 गंगाजल से भरे मटकों से स्नान कराया। इसमें भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। इसके साथ ही सैकड़ों साल पुरानी परम्परा की शुरुआत आज हो गई। जगन्नाथ मंदिर की देखरेख व संरक्षण तथा संचालन आलोक शापुरी कर रहे हैं।

img

7 साल में बम बम हुआ बाबा दरबार, काशी विश्वनाथ धाम की आय में हुई चार गुना की वृद्धि

श्री काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगातार निरीक्षण और निर्देशन में मंदिर में कई सुविधाओं की बढ़ोतरी हुई। मंदिर का विस्तार और दर्शन की सुगमता ने काशी में तीर्थाटन को और बढ़ा दिया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया क

Latest News

Latest News