यूपी के बिजनौर से एक घृणित अपराध का मामला सामने आया है, जहां विधवा महिला और उसकी नाबालिग बेटी से मुस्लिम युवक ने पहले दुष्कर्म किया और फिर धर्म परिवर्तन कराया। साथ ही न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं दूसरे की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ मिलकर ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसके पति की मृत्यु पांच वर्ष पहले ही हो चुकी है।
इसी बीच मुहल्ला जुलाहान निवासी रिजवान ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया। निकाह का वादा कर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और नाम भी बदल दिया। तीन महीने तक महिला के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
आरोपी ने इसके बाद महिला की 17 वर्षीय बेटी को निशाना बनाया। पिछले साल 10 अगस्त को जब महिला ब्यूटी पार्लर गई थी, रिजवान ने घर में अकेली बेटी से दुष्कर्म किया। उसने मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। फिर अपने छोटे भाई इमरान से भी बेटी के साथ दुष्कर्म कराया।
दोनों भाइयों ने किशोरी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। डर से किशोरी ने मां को सब बता दिया। मां-बेटी ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा फरार है।