Latest News
विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने जीता स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड, डायरेक्टर बोले – कश्मीर फाइल परेशान करती है, तो दिल्ली फाइल बर्बाद कर देगी
मुंबई। विवेक रंजन अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री सीरीज श्रेणी में स्ट्रीमिंग एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान डॉक्यूमेंट्री की प्रभावशाली कहानी और कश्मीर में हिन्दुओं पर हुए जुल्म की कहानी बयान करने के लिए दिया गया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2022 में रिलीज़ द कश्मीर फाइल्स कश्मीर में वर्ष 1990 में हुए हिन्दुओं के नरसंहार पर आधारित है। फिल्म में उन दृश्यों को दिखाया गया है, जिन्हें अब तक छुपाया जा रहा था। जिसे हर हिंदू को जानना आवश्यक है। फिल्म के बाद इस पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई थी। फिल्म पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के स्ट्रीमिंग अकादमी अवार्ड जीतने पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि मैं जूरी द्वारा कश्मीर नरसंहार के हमारे ईमानदार चित्रण और इसके व्याव्ख्यान के लिए अत्यंत आभारी हूं। यह पुरस्कार हमें निडरता से ऐसी कहानियों पर फिल्म बनाने के लिए प्रेरित करता है जो सच्चाई को उजागर करती हैं, धारणाओं को चुनौती देती हैं और हमारे लोगों के लचीलेपन का सम्मान करती हैं।
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा कि मैं आपको गारंटी दे सकता हूँ कि अगर कश्मीर की फाइलें आपको परेशान करती हैं, तो दिल्ली की फाइलें आपको बर्बाद कर देंगी। यह पुरस्कार मुंबई में आयोजित स्ट्रीमिंग एकेडमी पुरस्कार समारोह में 48 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें से 24 हिंदी कंटेंट में और 24 क्षेत्रीय भाषाओं में थे। डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ में कश्मीर फाइल्स के अनदेखे फुटेज की झलकियाँ हैं और यह वर्तमान में Zee5 पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।