केंद्र सरकार ने अश्लील और गैर-कानूनी कंटेंट दिखाने वाले OTT प्लेटफॉर्म्स पर सख्त कदम उठाए हैं। हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 18 OTT ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील सामग्री के जरिए भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप था। इसके अलावा, 19 वेबसाइट्स, 10 मोबाइल ऐप्स और इनसे जुड़े 57 सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बंद किया गया है। अब इन प्लेटफॉर्म्स को भारत में एक्सेस नहीं किया जा सकता।
संसद में दी गई थी जानकारी
पिछले महीने समाप्त हुए शीतकालीन सत्र में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरगन ने बताया कि IT एक्ट 2021 के तहत ये कार्रवाई की गई है। मंत्रालय ने पाया कि ये ऐप्स अश्लील और पोर्नोग्राफिक सामग्री प्रसारित कर रहे थे।
ब्लॉक किए गए OTT ऐप्स की सूची
सरकार ने जिन 18 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें शामिल हैं:
1. Dreams Films
2. Voovi
3. Yessma
4. Uncut Adda
5. Tri Flicks
6. X Prime
7. Neon X VIP
8. Besharams
9. Hunters
10. Rabbit
11. Xtramood
12. Nuefliks
13. MoodX
14. Mojflix
15. Hot Shots VIP
16. Fugi
17. Chikooflix
18. Prime Play
गैर-कानूनी सामग्री के लिए कार्रवाई
मंत्रालय ने बताया कि इन ऐप्स पर दिखाया जाने वाला कंटेंट न केवल अश्लील था, बल्कि महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला और अनुचित भी था। इसमें रिश्तों को गलत तरीके से पेश किया गया था। इस आधार पर इन प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने के साथ ही इनके मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई है।
सोशल मीडिया पर बड़ी फॉलोइंग
ब्लॉक किए गए ऐप्स में से कई काफी लोकप्रिय थे। इनमें से एक ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार और दो अन्य ऐप्स को 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया था। सोशल मीडिया पर इनके ट्रेलर और लिंक शेयर किए जाते थे, और इनके फॉलोअर्स की संख्या 32 लाख से अधिक थी।