image
image

Latest News

मोदी के गढ़ में सपा-कांग्रेस को बड़ा झटका, बनारस में इंडी गठबंधन के सैकड़ों नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

वाराणसी। जनपद में मतदान से पहले सपा-कांग्रेस वोटबैंक में भाजपा ने बड़ी सेंधमारी की है। भाजपा के महमूरगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने सैकड़ों की संख्या में सपा-कांग्रेस के नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। 


हंसराज विश्वकर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा डूबता हुआ जहाज है। जिसे छोड़ सब भाग रहे हैं, लेकिन इन पार्टियों के नेता बेसुध हैं। आज कांग्रेस और सपा के नेता पार्ट टाइम पॉलिटिक्स के जरिए सत्ता के सिंहासन पर विराजमान होने का सपना देख रहे हैं जो कि नामुमकिन है क्योंकि देश की जनता इनके असली चेहरे को पहचान गई है। 


एमएलसी ने आगे कहा कि आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है और इस बात से पूरी दुनिया वाकिफ है। एकमात्र विपक्षी नेताओं को विकास कार्य नहीं दिख रहा है। इसके साथ ही इन विपक्षी नेताओं को यह भी नहीं दिख रहा है कि इनकी पार्टी के लोग इन्हें छोड़कर भाग रहे हैं और धीरे धीरे इनका कुनबा खाली हो रहा है।


इस अवसर पर लोकसभा के संयोजक एवं पुर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह औढ़े ने कहा कि विपक्षी दलों के ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। कहा कि कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी हों या सपा के सुल्तान अखिलेश यादव दोनों लगभग एक जैसे हैं और दोनों सिर्फ चुनावी मौसम में बाहर निकलते हैं। दोनों जनता के बीच भेद पैदा करने और तुष्टिकरण की राजनीति को साधने की नाकाम कोशिश करते हैं लेकिन वर्तमान दौर की जनता हाईटेक हो चुकी है और इनके हर चाल को बखूबी समझती है। जनता जनार्दन को आज मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है और यही भरोसा हमें 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।


बीजेपी ज्वाइन करने वाले लोगों में पूर्व प्रधान बेचन यादव, चैतन्य यादव, दर्शन यादव, लोकेंद्र मिश्रा, योगेंद्र यादव, अभय सिंह, अधिवक्ता विष्णु स्वरुप त्रिपाठी, सुनील शर्मा, नागेंद्र नाथ गिरी, सुशील पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, नरेंद्र विश्वकर्मा, अनिल गिरी, राजू पाल, असद खान, अवनीश पटेल, प्रतीक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ज्वाइन किया।


इस दौरान सुरेंद्र नारायण सिंह औढ़े, पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, शैलेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें...

img

एक दशक से चंदौली के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री को पूर्व मंत्री ने हराया, सपा के वीरेंद्र सिंह बने चंदौली के नए सांसद

लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को 474476 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 मत मिले। सपा प्रत्याशी ने 21565 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्या को महज 159903 मत मिले। सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार पटेल को 2745, मौलिक

img

मुख्तार की मौत के बाद ग़ाज़ीपुर में अफ़ज़ाल अंसारी की बड़ी जीत, BJP के पारसनाथ राय को दी शिकस्त

बीजेपी ने इस बार गाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। वहीं बसपा ने इस बार उमेश सिंह को मैदान में उतारा। लेकिन आखिर में रिजल्ट अफजाल के पक्ष में गया। अफजाल अंसारी को कुल 5,39,912 वोट मिले, जबकि पारसनाथ राय को 4,15,051 वोट मिले।

img

कौन हैं पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को दी कड़ी टक्कर, वाराणसी और जौनपुर से है खास कनेक्शन

भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने वाली प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया ने पिछले साल नवंबर में ही 25 वर्ष की उम्र पूरी की। वह पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद बन गई हैं।

img

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण से पहले भाजपा को ‘संकटमोचक’ की तलाश, पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत, पुरनियों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा को करारी हार मिली है, उससे प्रदेश संगठन में फेरबदल होना तय है। इस लेकर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की धुकधुकी बढ़ गयी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार के शपथग्रहण होने के बाद पहले राष्ट्रीय संगठन में बदलाव होंग

img

यूपी से मोदी मंत्रीमंडल में किसे मिलेगी जगह, इन 8 नामों पर चर्चाएं तेज

नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार मंत्रीमंडल से नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में गठबंधन के नेताओं को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही यूपी से भी 8 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल

Latest News

Latest News