image
image

Latest News

मुख्तार की मौत के बाद ग़ाज़ीपुर में अफ़ज़ाल अंसारी की बड़ी जीत, BJP के पारसनाथ राय को दी शिकस्त

गाज़ीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद चर्चा में आई यूपी की प्रमुख सीट गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने भाजपा के पारस राय को पराजित कर बड़ी जीत हासिल की है। अफजाल अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के पारस राय को 1,24,861 वोटो के अंतर से हराया है।


गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी मैदान में थे, जो मुख्तार अंसारी के भाई हैं। वहीं भाजपा की तरफ से पारसनाथ राय चुनावी मैदान में उतरे थे। 2019 के चुनाव में अफजाल अंसारी बीजेपी के मनोज सिन्हा को हराकर चुनाव जीते थे। तब वह बसपा के टिकट पर लड़े थे।


बीजेपी ने इस बार गाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। वहीं बसपा ने इस बार उमेश सिंह को मैदान में उतारा। लेकिन आखिर में रिजल्ट अफजाल के पक्ष में गया। अफजाल अंसारी को कुल 5,39,912 वोट मिले, जबकि पारसनाथ राय को 4,15,051 वोट मिले। वहीं बसपा के उमेश कुमार सिंह को 1,64,964 मत से संतोष करना पड़ा। वह यहां तीसरे नंबर पर रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में गाज़ीपुर सीट पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग हुई थी। यहां कुल 55.22 प्रतिशत मतदान हुआ था।


गौरतलब है कि वर्ष 2019 में अफजाल अंसारी को 5,66,082 वोट और मनोज सिन्हा को 4,46,690 वोट मिले थे। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर में पहली बार लोकसभा चुनाव हो रहा है। गाजीपुर के साथ-साथ पड़ोस के बलिया, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी में भी अंसारी परिवार का प्रभाव माना जाता है।


ये भी पढ़ें...

img

एक दशक से चंदौली के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री को पूर्व मंत्री ने हराया, सपा के वीरेंद्र सिंह बने चंदौली के नए सांसद

लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को 474476 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 मत मिले। सपा प्रत्याशी ने 21565 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्या को महज 159903 मत मिले। सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार पटेल को 2745, मौलिक

img

मुख्तार की मौत के बाद ग़ाज़ीपुर में अफ़ज़ाल अंसारी की बड़ी जीत, BJP के पारसनाथ राय को दी शिकस्त

बीजेपी ने इस बार गाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। वहीं बसपा ने इस बार उमेश सिंह को मैदान में उतारा। लेकिन आखिर में रिजल्ट अफजाल के पक्ष में गया। अफजाल अंसारी को कुल 5,39,912 वोट मिले, जबकि पारसनाथ राय को 4,15,051 वोट मिले।

img

कौन हैं पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को दी कड़ी टक्कर, वाराणसी और जौनपुर से है खास कनेक्शन

भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने वाली प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया ने पिछले साल नवंबर में ही 25 वर्ष की उम्र पूरी की। वह पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद बन गई हैं।

img

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण से पहले भाजपा को ‘संकटमोचक’ की तलाश, पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत, पुरनियों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा को करारी हार मिली है, उससे प्रदेश संगठन में फेरबदल होना तय है। इस लेकर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की धुकधुकी बढ़ गयी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार के शपथग्रहण होने के बाद पहले राष्ट्रीय संगठन में बदलाव होंग

img

यूपी से मोदी मंत्रीमंडल में किसे मिलेगी जगह, इन 8 नामों पर चर्चाएं तेज

नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार मंत्रीमंडल से नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में गठबंधन के नेताओं को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही यूपी से भी 8 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल

Latest News

Latest News