image
image

Latest News

एक दशक से चंदौली के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री को पूर्व मंत्री ने हराया, सपा के वीरेंद्र सिंह बने चंदौली के नए सांसद

चंदौली। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री रहे डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 21565 वोटों से शिकस्त दी। सपा प्रत्याशी ने शुरूआत से ही बढ़त बनाए रखी। 10 वर्ष बाद चंदौली से सपा की जीत से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। 


लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को 474476 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 मत मिले। सपा प्रत्याशी ने 21565 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्या को महज 159903 मत मिले। सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार पटेल को 2745, मौलिक अधिकार पार्टी के राजेश विश्वकर्मा को 2762, समझदार पार्टी के उम्मीदवार रामगोविंद को 1977, युग तुलपी पार्टी के शेर सिंह को 3096, भागीदारी पार्टी (पी) के सोभनाथ प्रजापति को 4032, जय हिंद पार्टी के संजय कुमार सिन्हा को 2623 और निर्दलीय संतोष कुमार को 2969 वोट मिले। मतगणना के दौरान कुल 11 लाख 7 हजार 474 वोट वैध पाए गए। वहीं 326 अवैध मिले। चंदौली में 9005 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। 


चंदौली स्थित नवीन कृषि मंडी में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले चक्र से ही सपा उम्मीदवार ने बढ़त बना ली। मतगणना का क्रम आगे बढ़ने के साथ वोटों का अंतर भी बढ़ता गया। बीच में एकाध बार बीजेपी उम्मीदवार को मामूली बढ़त मिली, लेकिन फिर पिछड़ गए और अंततः हार का सामना करना पड़ा। वीरेंद्र सिंह ने समर्थकों संग मंडी पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे से प्रमाण पत्र लिया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं व इंडिया गठबंधन के सहयोगियों को दिया।


ये भी पढ़ें...

img

एक दशक से चंदौली के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री को पूर्व मंत्री ने हराया, सपा के वीरेंद्र सिंह बने चंदौली के नए सांसद

लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को 474476 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 मत मिले। सपा प्रत्याशी ने 21565 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्या को महज 159903 मत मिले। सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार पटेल को 2745, मौलिक

img

मुख्तार की मौत के बाद ग़ाज़ीपुर में अफ़ज़ाल अंसारी की बड़ी जीत, BJP के पारसनाथ राय को दी शिकस्त

बीजेपी ने इस बार गाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। वहीं बसपा ने इस बार उमेश सिंह को मैदान में उतारा। लेकिन आखिर में रिजल्ट अफजाल के पक्ष में गया। अफजाल अंसारी को कुल 5,39,912 वोट मिले, जबकि पारसनाथ राय को 4,15,051 वोट मिले।

img

कौन हैं पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को दी कड़ी टक्कर, वाराणसी और जौनपुर से है खास कनेक्शन

भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने वाली प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया ने पिछले साल नवंबर में ही 25 वर्ष की उम्र पूरी की। वह पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद बन गई हैं।

img

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण से पहले भाजपा को ‘संकटमोचक’ की तलाश, पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत, पुरनियों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा को करारी हार मिली है, उससे प्रदेश संगठन में फेरबदल होना तय है। इस लेकर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की धुकधुकी बढ़ गयी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार के शपथग्रहण होने के बाद पहले राष्ट्रीय संगठन में बदलाव होंग

img

यूपी से मोदी मंत्रीमंडल में किसे मिलेगी जगह, इन 8 नामों पर चर्चाएं तेज

नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार मंत्रीमंडल से नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में गठबंधन के नेताओं को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही यूपी से भी 8 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल

Latest News

Latest News