image
image

Latest News

कौन हैं पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को दी कड़ी टक्कर, वाराणसी और जौनपुर से है खास कनेक्शन

वाराणसी/जौनपुर। बनारस और जौनपुर की सीमाओं से सटी मछली शहर लोकसभा सीट भी इस बार सपा के खाते में चली गई है। इस सीट की एक विधानसभा सीट पिंडरा वाराणसी जिले में आती है। इस सीट पर मछली शहर लोकसभा से समाजवादी पार्टी की प्रिया सरोज ने भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद बीपी सरोज को हरा दिया है। 


प्रिया सरोज ने बीपी सरोज को 35,850 वोटों से हराया है। प्रिया को कुल 4,51,292 वोट मिले। वहीं बीपी सरोज 4, 15,442 वोटो में सिमट गए। इस सीट पर बसपा के कृपाशंकर सरोज ने भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। कृपा शंकर सरोज को कुल 157291 वोट मिले।


भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने वाली प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया ने पिछले साल नवंबर में ही 25 वर्ष की उम्र पूरी की। वह पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद बन गई हैं। प्रिया की स्कूली पढ़ाई दिल्ली की एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की। प्रिया सरोज चुनाव अभियान से पहले सुप्रीम कोर्ट में वकालत प्रैक्टिस कर रहीं थी।


बात मछली शहर की करें, तो पिछले लोकसभा चुनाव में यह सीट देश में सबसे कम अंतर से भाजपा ने जीती थी। यहां भाजपा के बीपी सरोज ने सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी टी० राम को केवल 181 वोटों से हराया था। तब पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जिले की पिंडरा सीट पर मिला लीड के कारण ही भाजपा को यह जीत नसीब हो चुकी थी। यह सीट पहली बार 1962 में अस्तित्व में आई थी। जौनपुर के मछली शहर, मडियाहूँ, जफराबाद, केराकत और वाराणसी की पिंडरा विधानसभा को मिलाकर इस लोकसभा का गठन किया गया है। 

ये भी पढ़ें...

img

एक दशक से चंदौली के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री को पूर्व मंत्री ने हराया, सपा के वीरेंद्र सिंह बने चंदौली के नए सांसद

लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को 474476 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 मत मिले। सपा प्रत्याशी ने 21565 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्या को महज 159903 मत मिले। सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार पटेल को 2745, मौलिक

img

मुख्तार की मौत के बाद ग़ाज़ीपुर में अफ़ज़ाल अंसारी की बड़ी जीत, BJP के पारसनाथ राय को दी शिकस्त

बीजेपी ने इस बार गाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। वहीं बसपा ने इस बार उमेश सिंह को मैदान में उतारा। लेकिन आखिर में रिजल्ट अफजाल के पक्ष में गया। अफजाल अंसारी को कुल 5,39,912 वोट मिले, जबकि पारसनाथ राय को 4,15,051 वोट मिले।

img

कौन हैं पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को दी कड़ी टक्कर, वाराणसी और जौनपुर से है खास कनेक्शन

भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने वाली प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया ने पिछले साल नवंबर में ही 25 वर्ष की उम्र पूरी की। वह पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद बन गई हैं।

img

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण से पहले भाजपा को ‘संकटमोचक’ की तलाश, पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत, पुरनियों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा को करारी हार मिली है, उससे प्रदेश संगठन में फेरबदल होना तय है। इस लेकर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की धुकधुकी बढ़ गयी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार के शपथग्रहण होने के बाद पहले राष्ट्रीय संगठन में बदलाव होंग

img

यूपी से मोदी मंत्रीमंडल में किसे मिलेगी जगह, इन 8 नामों पर चर्चाएं तेज

नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार मंत्रीमंडल से नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में गठबंधन के नेताओं को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही यूपी से भी 8 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल

Latest News

Latest News