image
image

Latest News

चंदौली में गरजे सीएम योगी, पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ, कहा – ये नया भारत है, छेड़ेगा नहीं, कोई छेड़ेगा तो छोड़ेगा नही

- देश व प्रदेश में प्रभु श्रीराम का बोलबालाः योगी आदित्यनाथ


चंदौली से भाजपा प्रत्याशी डॉ० महेंद्र नाथ पांडेय के पक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस की पिछली सरकारों पर जबरदस्त हमला बोला।


महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान आयोजित सभा में मंच संभालते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस व सपा पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश को सपा व देश को कांग्रेस ने लुटने व बिगाड़ने का काम किया। लेकिन आज भाजपा सरकार में देश व प्रदेश की तस्वीर बदली है।


उन्होंने कहा कि आज यूपी से गुंडे माफियाओं का पूरी तरह से खात्मा हो चुका है और प्रभु श्रीराम का देश व प्रदेश में बोलबाला है। भाजपा धर्म की रक्षा के साथ ही देश व प्रदेश का विकास करना भी जानती है। अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कई ऐतिहासिक कार्य किए। देश को यूनिवर्सिटी, एनआईटी व मेडिकल कालेज देने का काम किया। रेलवे के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए। देश में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी। वहीं बंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन सेवाएं देश के लोगों को मिल रही है। 


आयुष्मान योजना से 7 करोड़ लोग लाभ ले रहे: सीएम योगी


सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश की जनता को छलने व ठगने का काम कर रही है। देश में सरकार बनाने के लिए 273 सीटों की जरूरत है, जबकि सपा के लोग मात्र 63 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यह सरकार बनाने की रेस से पहले ही बाहर हैं। इसके बाद उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि आयुष्मान योजना से सात करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे। वहीं 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। 


भाजपा सरकार ने 7 करोड़ लोगों को पक्के मकान दिए: योगी


सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने चार करोड़ लोगों को मकान दिए। काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही लम्बी प्रतीक्षा के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण भाजपा सरकार में संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। देश का विभाजन किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। इसके पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी डा।महेंद्रनाथ पांडेय के विकास कार्यों से जुड़ी पुस्तिका का विमोचन किया। 


देश शरियत से नहीं, संविधान से चलेगा


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो पाकिस्तान का राग अलापते हैं, वे पाकिस्तान चले जाएं, भारत पर बोझ न बनें। देश किसी सरिया कानून से नहीं बल्कि बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान से चलेगा। बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर सीएम शनिवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 


पहले लहर थी, अब मोदी की सुनामी है


सीएम ने कहा कि तीन चरणों में देश में लहर चल रही थी वह अब मोदी की सुनामी बन चुकी है। लोगों के मन में एक ही नारा गूंज रहा, फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार का नारा सुनकर समाजवादी पार्टी के लोगों को चारों खाने चित हो जाना चाहिए। सपा वाले जानते हैं कि लोकसभा चुनाव लड़ने का उनका कोई औचित्य नहीं है, सपा सिर्फ 60-65 सीट पर ही लड़ रही है, जबकि सरकार बनाने के लिए कम से 265-270 सीटें जरूरी हैं। 


दिल्ली के सिंहासन पर रामभक्त ही राज करेगा


सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि देश की जनता कह रही जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। राम भक्त ही दिल्ली के सिंहासन पर राज करेगा। कहा कि सपा रामद्रोही है। राम जन्मभूमि व संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे अखिलेश ने वापस लिए थे। रामलला को 500 वर्ष बाद विराजमान कर दे वही रामभक्त है। मोदी जी परम रामभक्त हैं। उनके नेतृत्व में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए। पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। 


पहले अख़बारों में घोटालों की खबरें आती थी


उन्होंने कहा कि सपा व कांग्रेस के समय प्रदेश व देश की पहचान का संकट देश और दुनिया के सामने खड़ा हो गया था। पहले अखबार में सुबह पहला समाचार घोटाला और शाम तक आतंकी हमले की खबर आती है। यह नया भारत है। अब कहीं पटाखे की आवाज भी आती है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें मेरा हांथ नहीं है। यह नया भारत है। छेड़ेगा नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो छोड़ेगा नहीं। 


चंदौली में मेडिकल कॉलेज सरकार की उपलब्धि: सीएम


सीएम ने मंच से सरकार की विकास योजनाएं गिनाईं। कहा कि वंदे भारत, अमृत भारत, मेट्रो, रोपवे, एक्सप्रेस-वे भारत की पहचान बन गए हैं। चंदौली में मेडिकल कालेज बन गया। सरकार गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने शौचालय, किसान सम्मान निधि, राशन, उज्ज्वला, आवास समेत तमाम योजनाओं का बखान किया। वहीं धर्म के आधार पर आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों को घेरा। कहा कि कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनीं तो कानून बदल देंगे। पर्सनल कानून लागू करेंगे। देश किसी सरिया कानून से नहीं, बल्कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से चलेगा।

ये भी पढ़ें...

img

एक दशक से चंदौली के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री को पूर्व मंत्री ने हराया, सपा के वीरेंद्र सिंह बने चंदौली के नए सांसद

लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को 474476 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 मत मिले। सपा प्रत्याशी ने 21565 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्या को महज 159903 मत मिले। सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार पटेल को 2745, मौलिक

img

मुख्तार की मौत के बाद ग़ाज़ीपुर में अफ़ज़ाल अंसारी की बड़ी जीत, BJP के पारसनाथ राय को दी शिकस्त

बीजेपी ने इस बार गाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। वहीं बसपा ने इस बार उमेश सिंह को मैदान में उतारा। लेकिन आखिर में रिजल्ट अफजाल के पक्ष में गया। अफजाल अंसारी को कुल 5,39,912 वोट मिले, जबकि पारसनाथ राय को 4,15,051 वोट मिले।

img

कौन हैं पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को दी कड़ी टक्कर, वाराणसी और जौनपुर से है खास कनेक्शन

भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने वाली प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया ने पिछले साल नवंबर में ही 25 वर्ष की उम्र पूरी की। वह पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद बन गई हैं।

img

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण से पहले भाजपा को ‘संकटमोचक’ की तलाश, पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत, पुरनियों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा को करारी हार मिली है, उससे प्रदेश संगठन में फेरबदल होना तय है। इस लेकर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की धुकधुकी बढ़ गयी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार के शपथग्रहण होने के बाद पहले राष्ट्रीय संगठन में बदलाव होंग

img

यूपी से मोदी मंत्रीमंडल में किसे मिलेगी जगह, इन 8 नामों पर चर्चाएं तेज

नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार मंत्रीमंडल से नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में गठबंधन के नेताओं को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही यूपी से भी 8 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल

Latest News

Latest News