image
image

Latest News

पहले कांग्रेस ने ओबीसी का हक मारा, अब ममता बनर्जी बंगाल में एक वर्ग विशेष के आगे नतमस्तक हो चुकी हैं: डॉ० महेंद्र नाथ पांडेय

वाराणसी/चंदौली। केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉ० महेंद्रनाथ पांडेय ने ओबीसी समाज के हक के मामले में कांग्रेस को जबरदस्त घेरा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी का हक मारने का काम किया है। बीजेपी गरीबों व समाज के सभी वर्गों के हित में काम करने वाली पार्टी है। प्रियंका गांधी आज तक चुनाव लड़ने का हिम्मच नहीं जुटा पाई। डॉ० पांडेय ने वाराणसी में जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ये बाते कहीं। 


डॉ० महेंद्र नाथ पांडेय ने विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने धर्म आधारित आरक्षण मामले पर कहा कि पहले भी देश के एक प्रधानमंत्री संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का बता चुके हैं, जबकि बीजेपी का मानना है कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों व जरूरतमंदों का है। इसी मूलमंत्र के साथ मोदी सरकार ने काम किया है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी समाज का हक मारने का काम किया है। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में एक वर्ग विशेष के आगे नतमस्तक हो चुकी हैं। 


उन्होंने प्रियंका व डिंपल के वाराणसी में प्रस्तावित रोड-शो पर कहा कि दोनों महिला नेत्रियां पहले भी काफी प्रयोग कर चुकी हैं, लेकिन उसका हश्र सभी देख चुके हैं। प्रियंका आज तक चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को बली का बकरा बना दिया। उन्होंने कहा कि सपा गुंडों व अपराधियों की पार्टी रही है। ऐसे में अखिलेश की रैलियों में पैसे देकर जो भीड़ जुटाई जाती है, उससे इससे अधिक अनुशासन की उम्मीद करना बेमानी है।


ये भी पढ़ें...

img

एक दशक से चंदौली के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री को पूर्व मंत्री ने हराया, सपा के वीरेंद्र सिंह बने चंदौली के नए सांसद

लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को 474476 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 मत मिले। सपा प्रत्याशी ने 21565 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्या को महज 159903 मत मिले। सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार पटेल को 2745, मौलिक

img

मुख्तार की मौत के बाद ग़ाज़ीपुर में अफ़ज़ाल अंसारी की बड़ी जीत, BJP के पारसनाथ राय को दी शिकस्त

बीजेपी ने इस बार गाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। वहीं बसपा ने इस बार उमेश सिंह को मैदान में उतारा। लेकिन आखिर में रिजल्ट अफजाल के पक्ष में गया। अफजाल अंसारी को कुल 5,39,912 वोट मिले, जबकि पारसनाथ राय को 4,15,051 वोट मिले।

img

कौन हैं पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को दी कड़ी टक्कर, वाराणसी और जौनपुर से है खास कनेक्शन

भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने वाली प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया ने पिछले साल नवंबर में ही 25 वर्ष की उम्र पूरी की। वह पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद बन गई हैं।

img

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण से पहले भाजपा को ‘संकटमोचक’ की तलाश, पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत, पुरनियों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा को करारी हार मिली है, उससे प्रदेश संगठन में फेरबदल होना तय है। इस लेकर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की धुकधुकी बढ़ गयी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार के शपथग्रहण होने के बाद पहले राष्ट्रीय संगठन में बदलाव होंग

img

यूपी से मोदी मंत्रीमंडल में किसे मिलेगी जगह, इन 8 नामों पर चर्चाएं तेज

नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार मंत्रीमंडल से नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में गठबंधन के नेताओं को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही यूपी से भी 8 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल

Latest News

Latest News