image
image

Latest News

संगठन और सरकार... डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बयान पर विधायक सुशील सिंह का जवाब यूपी की राजनीति में मचा देगा हलचल

वाराणसी। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के सरकार और संगठन वाले बयान के बाद यूपी में सियासी हलचल तेज है। अब केशव मौर्य के इस बयान का चंदौली के सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह ने समर्थन किया है। सुशील सिंह ने संगठन को सरकार से बड़ा बताया है। 

 

डिप्टी सीएम केशव मौर्या के संगठन और सरकार वाले बयान के बाद यूपी की राजनीति में सियासी हलचल मचा हुआ है। अब इस मामले में चंदौली के सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह का बयान सामने आया है। सुशील सिंह ने केशव मौर्य के बयान का समर्थन किया है। 

 

वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सुशील सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है। किसी भी दल में संगठन ही सरकार बनता है। बिना संगठन के कभी भी सरकार नहीं बनती। कहा कि संगठन से जुड़ा हर एक व्यक्ति उसका कार्यकर्ता होता है। 

 

2027 में योगी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर सुशील सिंह ने कहा कि इसका फैसला पार्टी करेगी। संगठन ही तय करेगा कि आगे नेतृत्व कौन करेगा। हम सभी उस संगठन के कार्यकर्ता हैं। कुछ लोग गुमराह हैं,  उनको समझना चाहिए कि सरकार बड़ा नहीं होता संगठन बड़ा होता है।

 

बता दें कि यूपी में लोकसभा चुनाव व उप चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद सूबे में सियासी हलचल मची हुई है। इसे लेकर पार्टी में एक ओर जहां शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहा है, वहीं एक खबर यह भी सामने आ रही है, जिसमें भाजपा का वोट प्रतिशत कम होने को सीएम योगी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इसी बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य का संगठन और सरकार वला बयान और फिर उनका भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलना कई अफवाहों को हवा दे रहा है। 

ये भी पढ़ें...

img

एक दशक से चंदौली के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री को पूर्व मंत्री ने हराया, सपा के वीरेंद्र सिंह बने चंदौली के नए सांसद

लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को 474476 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 452911 मत मिले। सपा प्रत्याशी ने 21565 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्या को महज 159903 मत मिले। सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार पटेल को 2745, मौलिक

img

मुख्तार की मौत के बाद ग़ाज़ीपुर में अफ़ज़ाल अंसारी की बड़ी जीत, BJP के पारसनाथ राय को दी शिकस्त

बीजेपी ने इस बार गाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। वहीं बसपा ने इस बार उमेश सिंह को मैदान में उतारा। लेकिन आखिर में रिजल्ट अफजाल के पक्ष में गया। अफजाल अंसारी को कुल 5,39,912 वोट मिले, जबकि पारसनाथ राय को 4,15,051 वोट मिले।

img

कौन हैं पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद प्रिया सरोज, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को दी कड़ी टक्कर, वाराणसी और जौनपुर से है खास कनेक्शन

भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने वाली प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया ने पिछले साल नवंबर में ही 25 वर्ष की उम्र पूरी की। वह पूर्वांचल की सबसे युवा सांसद बन गई हैं।

img

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण से पहले भाजपा को ‘संकटमोचक’ की तलाश, पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत, पुरनियों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा को करारी हार मिली है, उससे प्रदेश संगठन में फेरबदल होना तय है। इस लेकर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की धुकधुकी बढ़ गयी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार के शपथग्रहण होने के बाद पहले राष्ट्रीय संगठन में बदलाव होंग

img

यूपी से मोदी मंत्रीमंडल में किसे मिलेगी जगह, इन 8 नामों पर चर्चाएं तेज

नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार मंत्रीमंडल से नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में गठबंधन के नेताओं को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही यूपी से भी 8 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल

Latest News

Latest News